HARYANA

Boxer Gunjan Yadav को CM सैनी ने दिया एक करोड़ का इनाम

Punjab Media

चंडीगढ़ 27 नवंबर (Punjab Media Team)।  अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर हरियाणा का नाम रोशन करने वाली Boxer Gunjan Yadav को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

हिसार जिले के हांसी क्षेत्र के गांव ढाणा कलां की रहने वाली Boxer Gunjan Yadav ने सेनेगल के डकार में आयोजित यूथ ओलंपिक 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला बॉक्सिंग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उनकी इस सफलता ने प्रदेश के साथ-साथ देश को भी गौरवान्वित किया है।

Boxer Gunjan Yadav का यह प्रदर्शन केवल यूथ ओलंपिक तक सीमित नहीं रहा। इससे पहले भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इंडोनेशिया के जकार्ता में हुई अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप और थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर कप में उन्होंने रजत पदक हासिल किए थे।

Boxer Gunjan Yadav ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भी जीते दो रजत पदक

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सैनी ने युवा मुक्केबाज की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से आने वाली बेटियां भी अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। गुंजन की कामयाबी प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा की खेल नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और शुरुआती स्तर से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। खेल नर्सरियों के माध्यम से नई प्रतिभाओं को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित पुरस्कार राशि भी दी जा रही है, ताकि वे आर्थिक चिंताओं से मुक्त होकर अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गुंजन और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके आगामी खेल सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हांसी के विधायक विनोद भयाना, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल, खेल निदेशक शक्ति सिंह, अतिरिक्त निदेशक अश्विनी मलिक और गुंजन के परिजन भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- संविधान दिवस पर Haryana Legislative Assembly का विशेष सत्र आयोजित


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button