चंडीगढ़ 23 नवंबर (Punjab Media Team)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के दिशा-निर्देशानुसार, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ‘Save The Vote Save The Nation’ अभियान के तहत प्रदेशभर में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को अंबाला( ग्रामीण एवं शहरी) अंबाला कैंट ( शहरी एवं ग्रामीण) और पंचकूला में कांग्रेस की सभाएं आयोजित की गईं। सभाओं में ‘वोट रक्षक’ अभियान और ‘संविधान रक्षा मार्च’ को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जनता के वोट, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सभाओं को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि जनता के मताधिकार की निष्पक्ष और निर्भीक सुरक्षा से मजबूत होता है। आज देश में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सत्ता में बैठे लोगों को यह समझना होगा कि लोकतंत्र उनकी निजी जागीर नहीं है और न ही जनता का वोट उनकी मर्जी से तय होगा। जनता का वोट जनता की ताकत है और इस ताकत को छीनने या कमजोर करने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।
Save The Vote Save The Nation अभियान से नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह होनी चाहिए। मतदाता सूची से किसी भी योग्य नागरिक का नाम नहीं कटना चाहिए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम नहीं जुड़ना चाहिए। एक भी योग्य मतदाता को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित करना लोकतंत्र की आत्मा पर चोट है। राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ Save The Vote Save The Nation अभियान देश के हर नागरिक को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए जनशक्ति को एकजुट करने का अभियान है।
संजय दत्त ने कहा कि राहुल गांधी ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों को जिस मजबूती और साहस के साथ देश के सामने उठाया है, वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप बैठने वाली नहीं है। यह संघर्ष केवल राजनीतिक विरोध का नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और देश के लोकतांत्रिक भविष्य को बचाने का संघर्ष है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस आवाज को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएगा।
वहीं सभाओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम यहां किसी सामान्य राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के मताधिकार की रक्षा का संकल्प लेकर एकत्रित हुए हैं। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। वोट केवल ईवीएम का एक बटन दबाने का अधिकार नहीं, बल्कि सरकार चुनने, सत्ता को जवाबदेह बनाने और अपने भविष्य का फैसला करने की ताकत है।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का सवाल किसी एक राजनीतिक दल से बड़ा: कांग्रेस
उन्होंने कहा कि आज सवाल किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का है। जिस संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिया, उसकी मूल भावना से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। सत्ता के अहंकार में जनता के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता है, कोई सरकार या सत्ताधारी दल नहीं।
राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल मंचों से भाषण देने या नारे लगाने से नहीं जीती जाएगी। हमें गांव-गांव, गली-गली और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता को जागरूक करना होगा। हर योग्य मतदाता के वोट की रक्षा करनी होगी और मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी के प्रति सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र का प्रहरी बनकर इस अभियान में जुटे। हमारा लक्ष्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि इस लड़ाई को जन आंदोलन का रूप देना है।
निर्मल सिंह बोले, जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी, मताधिकार पर हमला संविधान पर प्रहार
अंबाला (ग्रामीण एवं शहरी) में सभा को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी है और इस पर किसी भी तरह का प्रहार सीधे संविधान और नागरिकों के अधिकारों पर हमला है। सत्ता में बैठे लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि सरकार जनता के वोट से बनती है और जनता के प्रति ही जवाबदेह होती है।
यदि किसी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से काटा जाता है तो उसकी आवाज उठाना और उसके अधिकार की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और किसी भी योग्य मतदाता को उसके अधिकार से वंचित न होने दें। 25 नवंबर से शुरू होने वाले ‘वोट रक्षक’ अभियान को हर गांव और हर बूथ तक पहुंचाया जाएगा तथा 26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च में अंबाला से बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेंगे।
हरियाणा कांग्रेस ने ‘वोट रक्षक’ अभियान और संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति
इन सभाओं में विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं संगठन के सभी पदाधिकारी ने शिरकत की।
इन सभाओं में 25 नवंबर से शुरू होने वाले ‘वोट रक्षक’ अभियान और 26 नवंबर को पंचकूला से शुरू होने वाले विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। उपस्थित नेताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। साथ ही आम नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर अंबाला में एआईसीसी पर्यवेक्षक रवि जोशी, विधायक चौधरी निर्मल सिंह, जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, पंजाबी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता, हिम्मत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष अमन शेरा, ब्रह्मपाल राणा, अमीषा चावला, राजविंदर कौर, कुसुम शर्मा, नवीन अरोड़ा, हरमन हैरी, पुनीत, रोहित शर्मा, मिथुन वर्मा और दविंदर बजाज।
अंबाला कैंट में एआईसीसी पर्यवेक्षक रवि जोशी, जिला अध्यक्ष परविंदर परी, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, अशोक मेहता, गौरी शर्मा, मनीष राणा, सतीश, नवीन अरोड़ा, हरमिंदर हैरी और सुधीर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-हरियाणा में Guest Faculty शिक्षकों की सेवा का मुद्दा फिर सुर्खियों में





One Comment