PUNJAB

किसानों को निशाना बनाने पर Baltej Pannu ने भाजपा को घेरा

Punjab Media

चंडीगढ़, 9 नवंबर  (Punjab Media Team)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज Baltej Pannu ने प्रदूषण के नाम पर पंजाब के किसानों को लगातार निशाना बनाने और बदनाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी धान की कटाई शुरू भी नहीं हुई थी, तभी से दिल्ली में भाजपा नेताओं ने यही नारा लगाना शुरू कर दिया था कि दिल्ली में धुआं पंजाब से आ रहा है। भाजपा नेता दिवाली पर दिल्ली में बने गैस चैंबर जैसे हालात और अपनी प्रशासनिक नाकामियों को छिपाने के लिए हर दिन नए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

पराली जलाने के 1200 दावों पर Baltej Pannu ने उठाए सवाल

भाजपा नेता कपिल मिश्रा के बयानों पर पलटवार करते हुए Baltej Pannu ने कहा कि 1200 लोगों के रातों-रात पराली जलाने का दावा पूरी तरह से बेबुनियाद और बेतुका है। अगर कपिल मिश्रा के दावों में कोई सच्चाई है, तो उन्हें अपने ही नेता मनजिंदर सिंह सिरसा से जवाब मांगना चाहिए, जो कई दिनों से पंजाब से धुआं आने के बयान दे रहे हैं। पन्नू ने साफ़ किया कि इस साल पंजाब ने पराली जलाने की घटनाओं पर 90% कंट्रोल कर लिया है, जबकि पिछले साल 80% की कमी आई थी—जिसका सबूत खुद केंद्र सरकार के जवाब में है जो संसद के ऑफिशियल रिकॉर्ड में दर्ज है।

भाजपा की किसान विरोधी सोच पर हमला बोलते हुए पन्नू ने कहा कि भाजपा ने आज तक दिल्ली बॉर्डर पर काले खेती कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान शहीद हुए 750 किसानों के बारे में कोई जवाब नहीं दिया है। हर दिन कोई न कोई भाजपा नेता आता है और पंजाब के मेहनती किसानों को बदनाम करने की नाकाम कोशिश करता है। पंजाब ने पराली जलाने की घटनाओं को लगभग पूरी तरह से रोक दिया है, इसलिए भाजपा को झूठी बातें करना बंद करके अपनी नाकामियों पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़े :-  विदेश से दबोचा इनामी गैंगस्टर Gurwinder Singh Afridi, 30 से ज्यादा केस दर्ज


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button