चंडीगढ़, 30 अक्टूबर (Punjab Media Team)। पंजाब में Illegal Mining के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पिछले पांच वर्षों में बड़ी कार्रवाई की है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में अब तक 1,845 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 3,988 वाहन एवं मशीनें जब्त की गई हैं। इसके अलावा Illegal Mining करने वालों पर 28.70 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 27.33 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।
पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने शुक्रवार को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग पुलिस के साथ मिलकर लगातार कार्रवाई कर रहा है।
मंत्री के मुताबिक, वर्ष 2022 में 735 एफआईआर दर्ज कर 802 वाहन और मशीनें जब्त की गईं। इस दौरान 89 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और 88 लाख रुपये वसूले गए। वर्ष 2023 में 458 एफआईआर और 987 जब्तियां हुईं, जबकि 6.64 करोड़ रुपये के जुर्माने में से 6.17 करोड़ रुपये वसूल किए गए।
इसी तरह, 2024 में 294 एफआईआर दर्ज हुईं और 1,077 वाहन एवं मशीनें जब्त की गईं। इस साल 9.74 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा 9.56 करोड़ रुपये वसूले गए। वर्ष 2025 में 111 एफआईआर दर्ज कर 454 जब्तियां की गईं और 2.76 करोड़ रुपये के जुर्माने में से 2.70 करोड़ रुपये वसूल किए गए।
कैबिनेट मंत्री ने Illegal Mining में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
बरिंदर गोयल ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 247 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 668 वाहन एवं मशीनें जब्त की गई हैं। इस दौरान 8.67 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 8.02 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। जुलाई से अक्टूबर के बीच ही 170 एफआईआर दर्ज कर 476 चालान किए गए और 6.61 करोड़ रुपये के जुर्माने में से 6.17 करोड़ रुपये वसूले गए।
उन्होंने हालिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए बताया कि लुधियाना, अमृतसर, रूपनगर, आनंदपुर साहिब, पठानकोट और कपूरथला सहित कई जिलों में छापेमारी की गई। इन कार्रवाइयों में जेसीबी, पोकलेन मशीनें, एक्सकेवेटर, ट्रैक्टर और रेत-बजरी से भरे टिप्पर जब्त किए गए। श्री चमकौर साहिब में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कपूरथला के खिजरपुर मामले में भी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई।
पठानकोट के जसवां गांव में निलंबित स्टोन क्रशर का संचालन किए जाने पर भी विभाग ने कार्रवाई की। यहां से एक पोकलेन मशीन और बजरी से भरा टिप्पर जब्त किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि Illegal Mining में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के सहयोग से छापेमारी और निगरानी जारी रहेगी तथा खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े :- विदेश जाने की जगह युवा अब पंजाब में बना रहे भविष्य: Bhagwant Mann





One Comment