PUNJAB

पंजाब CM कैंप कार्यालय पर CBI Raids, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

Punjab Media

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (Punjab Media Team)। पंजाब में मुद्दा विहीन भाजपा ने अब अपनी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। किसी तरह फर्जी मुद्दों के सहारे भाजपा को पंजाब में घुसाने की कोशिश कर रहे पीएम मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर ईडी की रेड करा दी। विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले हुई इस रेड पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और मोदी सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया है। चाहे किसान आंदोलन, पंजाब के पानी या पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो और अब पंजाबियों के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ धक्का कर रही है। लेकिन इस बार पंजाबियों ने भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जीता कर भाजपा को इस धक्केशाही का जवाब देने का मन बना लिया है। CBI Raids

पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर हुई CBI Raids पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर CBI Raids भाजपा की बौखलाहट का नतीजा है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, उसने पंजाबियों के साथ हमेशा ही धक्का किया है। चाहे किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो, पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो और अब तो उनके चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी धक्का कर रही। भाजपा चुनाव लड़कर पंजाब में जीत नहीं सकती तो ईडी-सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है और भाजपा के सीबीआई रेड का जवाब आने वाले चुनाव ने भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटों से जीता कर दोबारा मुख्यंत्री बना कर देंगे।

संजय सिंह ने CBI Raids को लेकर BJP पर साधा निशाना

उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी सीएम कैंप कायालय पर CBI Raid पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने एक्स पर कहा कि हर चुनाव में भाजपा का सिर्फ एक हथियार ईडी-सीबीआई जांच एजेंसियों का दुरुपयोग है। पंजाब की जनता देख रही है कि किस तरह बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर अनुकरणीय काम करने वाली भगवंत सिंह मान सरकार को बदनाम करने में जुटी है। भाजपा इस तानाशाही का जवाब पंजाब की जनता चुनाव में देगी।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर हुई सीबीआई रेड पर दिल्ली ‘‘आप’’ यूनिट ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर छापेमारी की है। मोदी सरकार पंजाब में ठीक वही दिल्ली चुनाव वाला फॉर्मूला दोहरा रही है। पंजाब में चुनावी पैठ बनाने के लिए बेताब भाजपा सरकार अब झूठे मुकदमे दर्ज करेगी और हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां करेगी। पंजाब की जनता देख सकती है कि धोखे से चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने दिल्ली के लोगों के साथ क्या किया है। पंजाब में यह धोखाधड़ी दोबारा नहीं दोहराई जा सकेगी।

जबकि, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप ऑफ़िस पर सीबीआई रेड मोदी जी की हताशा है। भाजपा पंजाब में राजनीतिक तौर पर घुस तक नहीं पा रही है। इसलिए सीबीआई को लगाया है। मोदी जी, आप किसी गफ़लत में मत रहियेगा, पंजाब को आप ऐसे नहीं डरा सकते। पंजाबी ऐसे नहीं दबते हैं।

यह भी पढ़े :- मान ने Central Bureau of Investigation रेड को लेकर BJP को घेरा


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button