PUNJAB

Sri Akal Takht Sahib के निर्देश पर पंजाब सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी

Punjab Media

चंडीगढ़ 17 सितंबर (Punjab Media Team)। Sri Akal Takht Sahib के निर्देशों के अनुसार, पंजाब सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ से जुड़े मामलों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ आसानी से और लगातार तालमेल बनाए रखने के लिए सात मेंबर की तालमेल कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी महत्वपूर्ण मामलों पर अपने सुझाव औऱ रिपोर्टें आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार को भ सौंपेगी।

इस सात सदस्यों वाली तालमेल कमेटी में Sri Akal Takht Sahib के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, रामपुर खेड़ा के संत बाबा सेवा सिंह, रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह, रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी और पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएसपी) के पूर्व चेयरमैन जतिंदर सिंह औलाख, और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।

यह कमेटी एक्ट से जुड़े मामलों पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ लगातार तालमेल बना कर रखेगी और ज़रूरी मुद्दों पर अपने सुझाव और रिपोर्ट पंजाब सरकार को आगे विचार के लिए सौंपेगी।

इस कमेटी का गठन पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय और न्याय विभाग द्वारा 16 सितंबर 2026 के ऑर्डर के ज़रिए बनाई गई है।

यह भी पढ़े :- Dr. BR Ambedkar की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर हरभजन ईटीओ ने जताया रोष


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button