PUNJAB

OSD राजवीर घुम्मण ने Bikram Singh Majithia को दिया करारा जवाब

Punjab Media

चंडीगढ़, 19 अगस्त (Punjab Media Team)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मण ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता Bikram Singh Majithia पर पलटवार किया और उनसे अपने आरोपों के सबूत पेश करने या सबके सामने माफी मांगने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, “चोर को सब चोर दिखते हैं। आरोप लगाना बहुत आसान है, लेकिन सबूत पेश करना मुश्किल है।”

अकाली नेता को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए संबोधित करते हुए राजवीर सिंह घुम्मण ने कहा, “मैं Bikram Singh Majithia, जिन्होंने खुद को ईडी (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) का स्पोक्सपर्सन नियुक्त किया हुआ है, को खुली चुनौती देता हूं कि अगर उनके पास मेरी एक भी चैट या मेरे किसी से पैसे मांगने का कोई सबूत है, तो वे उसे सार्वजनिक करें। या तो सबूत लोगों के सामने लाएं या सबके सामने माफी मांगें। नहीं तो, मानहानि के केस का सामना करने के लिए तैयार रहें।”

Bikram Singh Majithia से परेशान हैं आम परिवारों के युवाओं का आगे बढ़ना, सत्ता की उम्मीदें खत्म होने का आरोप

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए असली समस्या यह है कि आम परिवारों के बेटे ज़िम्मेदार पदों पर पहुंच गए हैं और जिन्होंने सालों तक पंजाब पर राज किया है, उनके राजनीतिक मौकों को अब चुनौती दी जा रही है।उन्होंने आगे कहा, “(Bikram Singh Majithia) असल में इस बात से परेशान हैं कि कैसे आम परिवारों के युवा आगे आए हैं और कैसे उनके सरकार बनाने के मौके खत्म हो गए हैं। जब वे हमारे काम का मुकाबला नहीं कर सके, तो अब वे घटिया झूठ और चरित्र हनन का सहारा ले रहे हैं।”

राजवीर सिंह घुम्मण ने दावा किया कि भगवंत मान सरकार पंजाब के लिए ईमानदारी से काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा, “हम पंजाब के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। अगर उनमें हिम्मत है, तो उन्हें हमारे काम के बारे में बात करनी चाहिए, झूठे आरोपों के बारे में नहीं।

यह भी पढ़े :- पंजाब विकास कार्यों से प्रभावित Cricketer Manpreet Singh Gony AAP में शामिल


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button