PUNJAB

Forensic Report में बड़ा खुलासा, वायरल वीडियो फर्जी- चीमा

Punjab Media

चंडीगढ़/मोहाली, 18 जून: (Punjab Media Team)। पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने और पंजाब के सामाजिक सद्भाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश रची गई थी, जिसे Forensic Report ने पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से मान्यता प्राप्त दो स्वतंत्र प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नहीं हैं।

चंडीगढ़ में मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पिछले कई दिनों से कुछ राजनीतिक दलों के नेता एक फर्जी वीडियो को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जोड़कर जनता को गुमराह करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने वीडियो के कुल 1,191 फ्रेम का तकनीकी विश्लेषण किया। इस दौरान चेहरे की बनावट, शारीरिक संरचना, कद, खड़े होने का तरीका, चलने-फिरने के पैटर्न, साइड और बैक प्रोफाइल समेत कई पहलुओं की जांच की गई। दोनों स्वतंत्र प्रयोगशालाओं ने एक ही निष्कर्ष निकाला कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नहीं है।

चीमा ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में मौजूद व्यक्ति का अनुमानित कद 5 फुट 10 इंच है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कद 5 फुट 8 इंच है। इसके अलावा शरीर की बनावट, कंधों की संरचना और चेहरे के कई पहलुओं में भी स्पष्ट अंतर पाया गया है।

Forensic Report ने खोली साजिश की पोल, फर्जी वीडियो पर AAP का बड़ा हमला

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट-2026’ लागू किए जाने के बाद कुछ पंथ विरोधी और पंजाब विरोधी ताकतें बौखला गई हैं और इसी कारण मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश रची गई। Forensic Report

अकाली दल पर निशाना साधते हुए चीमा ने कहा कि पार्टी का इतिहास धार्मिक मुद्दों का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का रहा है। उन्होंने 1986 के नकोदर कांड, 2015 की बेअदबी घटनाओं तथा बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के लोग इन घटनाओं को नहीं भूले हैं।

इस मौके पर बलतेज पन्नू ने कहा कि यह किसी मौजूदा मुख्यमंत्री के खिलाफ चलाया गया सबसे शर्मनाक दुष्प्रचार अभियान है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पंजाब के डीजीपी से मुलाकात कर पूरे मामले की व्यापक जांच की मांग करेगा।

दोनों नेताओं ने कहा कि फर्जी वीडियो तैयार करने, उसे वायरल करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश करने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :- Beadbi के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, जेल भेजेंगे: मुख्यमंत्री मान


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button