
चब्बेवाल (होशियारपुर), 17 जून: (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पारंपरिक Political Parties पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे धर्म का दुरुपयोग कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष न तो ऐतिहासिक ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन अधिनियम-2026’ के पारित होने को स्वीकार कर पा रहा है और न ही इस बात को कि एक सामान्य परिवार का बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है।
चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव बिहाला में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का अपार समर्थन राज्य सरकार की नीतियों और नीयत पर उनके विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने लोगों द्वारा दिए गए प्यार, सम्मान और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन अधिनियम-2026’ बेहद सावधानी से तैयार किया गया है ताकि भविष्य में कोई कानूनी खामी इसका दुरुपयोग न कर सके। उन्होंने कहा कि यह कानून बेअदबी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों को सख्त सजा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
अकाली दल पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने कभी ऐसा कानून बनाने की गंभीर कोशिश नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक हितों के लिए धार्मिक संस्थाओं का इस्तेमाल किया गया और अब भी धर्म की आड़ लेकर सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचे जा रहे हैं।
मुझे बदनाम करने को धर्म का सहारा ले रहीं Political Parties: मुख्यमंत्री मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कंडी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही नहरों का पानी क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। Political Parties
युवाओं के पलायन पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को विदेश जाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार को मजबूत कर युवाओं को राज्य के विकास का भागीदार बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार जनता के पैसे का इस्तेमाल पूरी पारदर्शिता के साथ जनकल्याण के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज दिया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव बिहाला के विकास के लिए पंचायत को 51 लाख रुपये का चेक भी सौंपा। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार पंजाब के हर गांव को समृद्ध, आधुनिक और विकसित मॉडल गांव में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़े :- Female Employees को बड़ी राहत, घर से 40 किलोमीटर में होगी तैनाती




