
एसएएस नगर (मोहाली): (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 523 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी नौकरियों में सिफारिश, पैसे और राजनीतिक प्रभाव के दौर को खत्म कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले चार वर्षों में पूरी पारदर्शिता और योग्यता आधारित प्रक्रिया के माध्यम से 67,563 Government Jobs देकर युवाओं का भरोसा बहाल किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान Government Jobs पैसे के बदले बेची जाती थीं, जिससे आम परिवारों के योग्य युवा अवसरों से वंचित रह जाते थे। अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और केवल मेहनत व योग्यता के आधार पर नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा की गई किसी भी भर्ती को अब तक अदालत में चुनौती नहीं दी गई है।
उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में विदेश जाने को मजबूर हुए कई युवा अब पंजाब लौट रहे हैं क्योंकि उन्हें भरोसा है कि राज्य में निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया लागू है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आज लोगों की सरकार चल रही है और जनता 2027 में भी इसी सरकार को दोबारा चुनना चाहती है।
67,563 Government Jobs देकर मान सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड
इस दौरान मुख्यमंत्री ने देशभर में सामने आए परीक्षा विवादों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीट जैसी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को फौज के हेलीकॉप्टरों के जरिए ले जाना पड़ रहा है और देशभर में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के सपनों को नुकसान पहुंचाया है। इसके विपरीत पंजाब में पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान एक भी परीक्षा पेपर लीक नहीं हुआ है। Government Jobs
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने बताया कि राज्यभर में स्थापित 990 आम आदमी क्लीनिकों के जरिए अब तक 5.54 करोड़ से अधिक ओपीडी विजिट दर्ज की जा चुकी हैं। इन क्लीनिकों में 107 जरूरी दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन करीब 84 हजार मरीज इन सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं और 97 प्रतिशत मरीजों ने सेवाओं पर संतुष्टि जताई है।
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है। वहीं, बिजली क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग में वितरित 523 नियुक्ति पत्रों में 178 मेडिकल अधिकारी, 99 स्टाफ नर्स, 124 मल्टी-पर्पज हेल्थ वर्कर (पुरुष), 64 मल्टी-पर्पज हेल्थ वर्कर (महिला), 24 डेंटल टीचिंग फैकल्टी, 23 आयुर्वेदिक टीचिंग फैकल्टी सदस्य तथा अन्य क्लेरिकल और सहायक स्टाफ शामिल हैं।
यह भी पढ़े :- Drug Trafficking के आरोपों पर भाजपा से जवाब मांग रहे केजरीवाल




