
नई दिल्ली, 25 मई 2026 (Punjab Media Team)। Arvind Kejriwal ने CBSE Evaluation Controversy में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री से केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
केजरीवाल ने कहा कि नीट विवाद के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया में सामने आई समस्याओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को तनाव और अनिश्चितता में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर खामियां हैं और छात्रों को रिवैल्यूएशन के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि छात्र मुफ्त मैनुअल रिवैल्यूएशन, ओएसएम प्रक्रिया रद्द करने और जल्द दोबारा मूल्यांकन की मांग कर रहे हैं। केजरीवाल के मुताबिक, कई दिनों से पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। लॉग इन में दिक्कतें आ रही हैं, पेमेंट गेटवे फेल हो रहा है और स्कैन कॉपियां भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही हैं। CBSE Evaluation Controversy
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 12वीं के लाखों छात्र मानसिक दबाव में हैं और उनके अभिभावक भी परेशान हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने और रिवैल्यूएशन प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि छात्रों के कॉलेज एडमिशन प्रभावित न हों, इसके लिए रिवैल्यूएशन जल्द पूरा किया जाना चाहिए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियां केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाती हैं।
यह भी पढ़े :- MC Election में AAP उम्मीदवारों की भारी जीत सुनिश्चित करें, सांसद मालविंदर सिंह कंग की अपील”




