PUNJAB

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल

Punjab Media

चंडीगढ़, 29 अप्रैल  (Punjab Media Team)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में लगातार मजबूत होती जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज के हर वर्ग के दिग्गज नेता और शख्सियतें लगातार पार्टी से जुड़ रही हैं। इसी क्रम में आज पंजाब के खेल जगत को उस समय बड़ा बल मिला, जब मशहूर पहलवान प्रीतपाल सिंह फगवाड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हो गए। उनके साथ ओएसडी राजवीर भी मौजूद थे। Rustam-e-Hind और हिन्द केसरी जैसे बड़े खिताब अपने नाम कर चुके पहलवान प्रीतपाल सिंह के आने से पार्टी को न सिर्फ खेल जगत में, बल्कि दोआबा क्षेत्र में भी बड़ी मजबूती मिली है।

‘रंगला पंजाब’ मिशन से प्रेरित होकर Rustam-e-Hind पहलवान प्रीतपाल सिंह ने थामा राजनीति का हाथ

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रीतपाल सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों और नौजवानों का पार्टी पर यह बढ़ता भरोसा दर्शाता है कि पंजाब बदलाव की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रीतपाल सिंह जैसे जमीन से जुड़े खिलाड़ियों के आने से पार्टी की जड़ें और गहरी होंगी।

दूसरी ओर पहलवान प्रीतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यशैली और पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के उनके मिशन ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने संकल्प लिया कि वह मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पंजाब के नौजवानों को खेलों से जोड़ने और जनहित के कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े :- यूरोप यात्रा ने किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए दरवाजे खोले: CM मान


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button