PUNJAB

Punjab Budget 2026-27 : महिलाओं को हर महीने मिलेगा 1000

Punjab Media

2.60 लाख करोड़ का बजट पेश, वित मंत्री हरपाल चीमा बोले, ‘सारी गारंटियां पूरी’

चंडीगढ़, 8 मार्च 2026 (Punjab Media Team)। पंजाब सरकार ने वित्तीय वर्ष Punjab Budget 2026-27 के लिए 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की।

सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ शुरू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति (दलित) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार के अनुसार इस योजना के तहत राज्य की लगभग 97 प्रतिशत वयस्क महिलाएं कवर होंगी और इसके लिए 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Punjab Budget 2026-27 : महिलाओं के लिए बड़ी योजनाएं

Punjab Budget 2026-27 पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह
  • दलित वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह
  • योजना का नाम: मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना
  • योजना के लिए 9,300 करोड़ रुपये का बजट
  • महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा पर 600 करोड़ रुपये
  • आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए 932 करोड़ रुपये

पंजाब की अर्थव्यवस्था और विकास दर

वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में पंजाब की जीएसडीपी 9,80,635 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। राज्य की अर्थव्यवस्था में 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

सरकार के अनुसार

  • राजस्व घाटा: 2.06%
  • वित्तीय घाटा: 4.08%

Punjab Budget 2026-27: शिक्षा क्षेत्र के लिए 19,279 करोड़ रुपये

सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए 19,279 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

मुख्य घोषणाएं:

  • ‘शिक्षा क्रांति 2.0’ कार्यक्रम शुरू
  • विश्व बैंक के सहयोग से 3,500 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट
  • स्कूलों में डिजिटल सुविधाओं के लिए 395 करोड़ रुपये
  • विश्वविद्यालयों को 1,760 करोड़ रुपये की ग्रांट

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 6,879 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6,879 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

मुख्य बिंदु:

  • 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज के लिए 2,000 करोड़ रुपये
  • 143 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे
  • मेडिकल शिक्षा के लिए 1,220 करोड़ रुपये
  • अस्पतालों में उपकरणों के लिए 300 करोड़ रुपये

Punjab Budget 2026-27: कृषि क्षेत्र के लिए 15,377 करोड़ रुपये

कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए सरकार ने 15,377 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

मुख्य योजनाएं:

  • किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 7,715 करोड़ रुपये
  • फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 600 करोड़ रुपये
  • बागवानी परियोजना के लिए 1,300 करोड़ रुपये

बुनियादी ढांचे के लिए बड़ा बजट

राज्य में विकास कार्यों के लिए भी बड़ी राशि रखी गई है।

  • ग्रामीण सड़कों के लिए 7,606 करोड़ रुपये
  • शहरी विकास के लिए 7,257 करोड़ रुपये
  • सड़कों और पुलों के लिए 5,440 करोड़ रुपये
  • बिजली नेटवर्क सुधार के लिए 5,000 करोड़ रुपये
  • जल संसाधनों और नहर नेटवर्क के लिए 2,971 करोड़ रुपये

रोजगार और उद्योग

सरकार ने रोजगार सृजन और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में प्रावधान किया है।

  • उद्योग क्षेत्र के लिए 2,805 करोड़ रुपये
  • रोजगार योजनाओं के लिए 287 करोड़ रुपये
  • अब तक 63,943 सरकारी नौकरियां दी गईं

युवाओं और खेलों के लिए योजनाएं

युवाओं के लिए भी बजट में कई घोषणाएं की गई हैं।

  • खेल ढांचे के लिए 1,791 करोड़ रुपये
  • गांवों में 6,000 खेल मैदान
  • 5,000 इंडोर जिम स्थापित किए जाएंगे

Punjab Budget 2026-27 : सामाजिक कल्याण और राशन योजनाएं

सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के लिए सरकार ने 18,304 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

मुख्य योजनाएं:

  • ‘मेरी रसोई’ राशन किट योजना के लिए 900 करोड़ रुपये
  • अनुसूचित जाति उप-योजना के लिए 17,700 करोड़ रुपये

सरकार का दावा: सभी गारंटियां पूरी

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह बजट आम आदमी पार्टी की चुनावी गारंटियों को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक कल्याण और विकास को प्राथमिकता दे रही है।

यह भी पढ़े :- पंजाब ने देश की सबसे प्रगतिशील Industrial Policy की शुरुआत


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button