PUNJAB

राज्यपाल ने CM मान की उपस्थिति में पी.पी.एस.सी. चेयरमैन को शपथ दिलाई

Punjab Media

चंडीगढ़, 7 मई
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में Punjab Public Service Commission (PPSC) के नव-नियुक्त चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) Vinayak Saini को पद की शपथ दिलाई।

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने यहां पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

नए Punjab Public Service Commission चेयरमैन को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पारदर्शी तरीके से विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए पी.पी.एस.सी. को पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

दिसंबर 1987 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन प्राप्त मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सैनी, होशियारपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में मोहाली के निवासी हैं। वे पिछले साल अक्टूबर में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, राज्यपाल के प्रमुख सचिव वी.पी. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रवि भगत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button