PUNJAB

रिश्वतखोरी के मुकद्दमें में भगोड़े मीटर रीडर गिरफ्तार

Punjab Media

चंडीगढ़, 7 मई, 2025ः
Punjab Vigilance Bureau ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम के दौरान बुधवार को पटियाला जिले के गांव खेरी मन्नियां के निवासी, Punjab State Power Corporation Limited PSPCL के Meter Reader प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार किया है जो कि रिश्वतखोरी के एक मामले में भगोड़ा था।

यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम के खिलाफ 19.9.2024 को ब्यूरो के पटियाला रेंज के थाने में एफआईआर नंबर 42 के तहत भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि पटियाला शहर के एक शिकायतकर्ता ने पीएसपीसीएल कार्यालय, पटियाला में तैनात उक्त मुलजिम प्रितपाल सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत के अनुसार उपरोक्त मीटर रीडर ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत के रूप में मांगे थे, जिसने अपने घर में एक निजी बिजली मीटर लगवाया हुआ था, लेकिन सौदा 25,000 रुपये में हुआ था। Punjab State Power Corporation Limited PSPCL

प्रवक्ता ने बताया कि यह बिजली मुलाजिम आठ महीनों से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था और उसकी जमानत अर्जी 04.12.2024 को हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी की है जिससे उसकी गिरफ्तारी हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button