PUNJAB

आतिशी बनीं दिल्ली की सबसे युवा सीएम

Punjab Media

कैबिनेट में 5 मंत्रियों ने ली शपथ

  • मुकेश अहलावत नया चेहरा

नई दिल्ली। आम आदमीं पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को यहां राज निवास में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अन्य पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने आतिशी को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। सक्सेना ने उनके साथ उनके पाँच कैबिनेट मंत्रियों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को शपथ दिलाई गई। इनमें से चार केजरीवाल सरकार के दौरान भी मंत्री थे, जबकि मुकेश अहलावत को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया है।

अहलावत सुल्तानपुर माजरा से आप विधायक हैं जो आरक्षित सीट है। वह 2020 में पहली बार विधायक बने थे। उल्लेखनीय है कि कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से पहले आप के विधायक दल की बैठक में कालकाजी से विधायक आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया था।

राज निवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई विधायक और भाजपा के विधायक में भी शामिल हुए। बता दें कि आतिशी ?????दिल्ली की सबसे युवा (43 साल) सीएम हैं। इससे पहले केजरीवाल 45 साल की उम्र में सीएम बने थे। आतिशी बतौर महिला सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला सीएम हैं।

जानें, किसे मिला कौनसा विभाग

मुख्यमंत्री आतिशी:

लोक निर्माण विभाग, बिजली, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, जनसंपर्क विभाग, राजस्व, वित्त, योजना, सेवाएं, सतर्कता, जल, कानून, न्याय और विधायी मामलों की जिम्मेदारी होगी। यही नहीं अन्य तमाम विभाग भी उनके पास होंगे जिसे किसी दूसरे मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है।

सौरभ भारद्वाज:

  • शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, स्वास्थ्य, उद्योग, कला, संस्कृति और भाषा, पर्यटन, समाज कल्याण, कॉपरेटिव

गोपाल राय:

  • विकास, सामान्य प्रशासन विभाग, पर्यावरण, वन व वन्यजीव विभाग

कैलाश गहलोत:

  • परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं तकनीकी, गृह, महिला एवं बाल विकास

इमरान हुसैन

  • खाद्य एवं आपूर्ति, चुनाव

मुकेश अहलावत

  • गुरुद्वारा चुनाव, एससी एवं एसटी, भूमि एवं भवन, श्रम, रोजगार

ये है प्रमुख चुनौतियां

कथित आबकारी नीति घोटाले के आरोप के बाद पार्टी की छवि को सुधारना। पिछली सरकार में किए गए 2025 तक यमुना साफ करने, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये मानदेय देने, सेवाओं को घर तक पहुंचाने की योजना, दिल्ली इलेक्ट्रिक वीकल नीति 2.0 और सौर नीति लागू करने जैसे बड़े वायदों को पूरा करना।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button