CHANDIGARH

एचकेआरएन जल्द करेगा 13,500 कर्मियों की नियुक्ति

Punjab Media

हरियाणा के मुख्य सचिव ने की एच.के.आर.एन.एल. बोर्ड बैठक की अध्यक्षता, नौकरियों की व्यापक सूची तैयार करने के दिए निर्देश


चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) को विभिन्न विभागों की कौशल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नौकरियों की एक व्यापक सूची तैयार करने के लिए प्रशासनिक सचिवों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम की 7वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रसाद ने निगम को और अधिक पेशेवर तरीके से काम करने और बिना देरी के मैन पावर की आवश्यकताओं को पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि निगम विदेश मंत्रालय के अधीन प्रवासी संरक्षक से भर्ती एजेंट लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया में है, जो उसे अपने स्तर पर विदेश में नौकरी के इच्छुक युवाओं को नियुक्त करने में सक्षम बनाएगा। निगम ने एनएसडीसी के माध्यम से विदेश में नियुक्ति के लिए 228 नौकरी चाहने वालों का चयन किया है।

विभिन्न विभागों व बोर्डाें में 1.25 लाख कर्मी तैनात

बैठक में बताया गया कि निगम ने विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों आदि में 1.25 लाख कर्मियों को तैनात किया है। इनमें से 36,000 से अधिक अनुसूचित जाति वर्ग से और 34,700 से अधिक पिछड़ा वर्ग से हैं। इसके अतिरिक्त, निगम ने स्वास्थ्य विभाग, खान एवं भूविज्ञान विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग और हरियाणा फोरेंसिक लैब से संबंधित 51 नई नौकरी भूमिकाओं को अंतिम रूप दिया है। इसके अलावा, निगम को विभिन्न विभागों से विभिन्न श्रेणियों के 13,500 से अधिक मैनपावर के लिए मांग-पत्र प्राप्त हुए हैं, जिन्हें जल्द ही भरा जाएगा। निगम द्वारा जल्द ही सेक्टर 5, एमडीसी, पंचकूला में अपना कार्यालय भवन भी बनाया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button