CHANDIGARHHEALTH

मानसून में इस सब्जियों का ना करें सेवन, वरना सेहत पर पड़ सकता है भारी

Punjab Media

मानसून धीरे धीरे अपनी गति पकड़ रहा है। पंजाब, हरियाणा के कई इलाकों में बहुत ही तेज बारिश हुई है। जिससे हमें गर्मी से राहत मिली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून अपने साथ अनेकों बीमारियां भी लेकर आता है। जिनसे बचना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ घरेलू जानकारियां दे रहे हैं जिससे आप जान पाएंगे कि मानसून के मौसम में कोनसी सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए और क्यों।

पालक का ना करें सेवन

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए हमें अपने खान-पान में कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। कुछ सब्जियां ऐसी है जिसमें यूरिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जिसका सेवन मानूसन के दौरान नहीं करना चाहिए। हजारीबाग जिला आयुष अधिकारी डॉ. श्याम नंदन तिवारी के दौरान हमें मानूसन के मौसम में पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। पालक में प्यूरीन नाम तत्व मौजूद होता है जिससे यूरिक एसिड बहुत तेजी से बढ़ता है। शरीर में एसिड के बनने से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

बैंगन के सेवन से बचें

जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है उन्हें मानसून के मौसम बैंगन की सब्जी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि बैंगन में भी प्यूरीन की बहुत ज्यादा मात्रा होती है। बैंगन की सब्जी का सेवन करने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसके अलावा बैंगन के सेवन से शरीर में दाद-खाज, खुजली समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button