HARYANA

मां की शिक्षा और संस्कारों से ही मिल सकता है जीवन का प्रत्येक सुख : नायब सैनी

Punjab Media

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूर्व मंत्री संदीप सिंह की माता की अंतिम अरदास में अर्पित की श्रद्घांजलि

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि मां की शिक्षा और संस्कारों से जीवन का प्रत्येक सुख मिल सकता है और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मां के आदर्शों को जीवन में धारण करना जरुरी है। इन शिक्षाओं और संस्कारों के कारण ही विधायक संदीप सिंह ने पूरे विश्व में खेल के क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इसलिए समाज स्वर्गीय दलजीत कौर द्वारा दिए गए संस्कारों और शिक्षाओं को हमेशा याद रखेगा। इन संस्कारों और शिक्षाओं से समाज को भी प्रेरणा मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, राज्यमंत्री सुभाष सुधा
भी श्रद्घाजंलि सभा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री नायब सिंह वीरवार को शाहबाद बराड़ा रोड़ पर स्थित गुरुद्वारा मंजी साहब में स्वर्गीय दलजीत कौर के अंतिम अरदास कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, विधायक रामकरण, भाजपा के प्रदेश नेता राहुल राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिजार्पुर, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर ने स्वर्गीय दलजीत कौर की अंतिम अरदास में सबसे पहले गुरु ग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाया और स्वर्गीय दलजीत कौर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घाजंली अर्पित की और पूर्व मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह, समाज सेवी गुरचरण सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दु:ख साझा किया।

वाहेगुरु स्वर्गीय दलजीत कौर को अपने चरणों में स्थान दे

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने स्वर्गीय दलजीत कौर की श्रद्घांजलि सभा में प्रदेश सरकार की तरफ से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वाहेगुरु स्वर्गीय दलजीत कौर को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। स्वर्गीय दलजीत कौर ने परिवार को जो शिक्षा और संस्कार दिए है, उन संस्कारों की वजह से विधायक संदीप सिंह व लेफ्टिनेंट विक्रमजीत सिंह ने पूरी दुनिया में हॉकी के क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। माता स्वर्गीय दलजीत कौर की तपस्या और संस्कारों से ही बेटे संदीप सिंह ने पूरे विश्व में हॉकी खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए है और दूसरे बेटे विक्रमजीत सिंह ने समाज सेवा में अग्रणी होकर कार्य किया है।

पूर्व मंत्री एवं पिहोवा विधायक संदीप सिंह ने अंतिम अरदास में पहुंचने वाले महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के दर्द को केवल मां ही समझ सकती है और मां के दर्द को बच्चे समझ सकते है। उनकी माता स्वर्गीय दलजीत कौर ने उन्हें और उनके बड़े भाई विक्रमजीत सिंह का विकट परिस्थितियों में पालन पोषण किया और जब किराए के घर में रहते थे और केवल 2-2 घंटे ही लाइट होती थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button