CHANDIGARHPUNJABSPORTS

T20 World Cup 2024: जानिए, किस टीम को मिली कितनी रकम, क्या हैं वर्ल्ड कप के निमय

Punjab Media

भारतीय क्रिकेट टीम ने करोड़ों भारतीयों का दिल फिर से जीत लिया है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को 7 रनों से जीत लिया है। सालों के इंतजार के बाद भारत ने T20 world cup 2024 अपने नाम कर लिया है। जिसके बाद पूरे भारत देश में जश्न का माहौल बना हुआ है। लेकिन यहां सवाल यह खड़ा होता है कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मिलने वाली रकम क्या है और कोनसी टीम को क्या रकम दी गई है। आइए जानते हैं जीतने पर मिलने वाली रकम पर क्या है नियम।

T20 world cup 2024: जीत की कुल राशि

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्डकप 2024 में सभी मैच जीतकर एक नया इतिहास रचा है और उसके बाद उन्होंने फाईनल कर ट्रॉफी तक अपने नाम कर ली है। बात करें अगर भारतीय बल्लेबाजों की, बल्लेबाजों में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत खास रहा।

लेकिन बात जहां गेंदबाजों की आती है तो भारतीय टीम ने गेंदबाजों के दम पर ही यह ट्रॉफी अपने नाम की है। आपको यहां यह बतां दे कि आईसीसी ने टी20 वर्ल्डकप 2024 की के शुरू में ही जीत की कुल राशि लगभग 93.5 करोड़ रूपये की घोषणा की गई थी।

किसे कितनी मिली रकम | T20 world cup 2024

फाइनल जीतने वाली कप्तान रोहित शर्मा की भारतीय टीम को 20।36 करोड़ की इनामी राशि दी गई है वहीं फाइनल में हारने वाली साउथ अफ्रीका को 10.64 करोड़ की राशि दी गई है। इसके साथ ही सेमीफाइनल में हार का सामना करने वाली इंग्लैंड और अफगानिस्तान दोनों टीमों को 6.55-6.55 करोड़ की इनामी राशि दी गई है।

वहीं बात करें अगर सूपर-8 की में सफर खत्म करने वाली टीमों की, तो उन्हे इस टी20 वर्ल्डकप 2024 में 3.18 करोड़ रूपये बतौर इनाम की राशि दी गई है। तथ गू्रप स्टेज में तीसरे नम्बर की टीम को 2.06 करोड़ रुपये मिले हैं। सुपर-8 तक हर मैच जीतने पर टीमों को 25.9 लाख रुपये मिले हैं।

मैन आॅफ द मैच | T20 world cup 2024

किसी भी मैच में मैन आॅफ द मैच उसी खिलाड़ी को दिया जाता है, जो अच्छा प्रदर्शन करता है। इसके अलावा ये ट्राफी और इनाम की राशि उस खिलाड़ी को ही बस दी जाती है। बता दें कि फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 169 रन ही बना पाई।

भारत के लिए फाइनल में विराट कोहली ने 76 रनों की पारी खेली है। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 47 रनों का योगदान दिया है। शानदार पारी खेलने के लिए कोहली को प्लेयर आॅफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button