सर्दी के मौसम में हर किसी के साथ त्वचा के रूखेपन की समस्या सामने आती है। ये बेहद आम बात है, लेकिन परेशानी तब खड़ी होती है जब भीषण गर्मी में भी त्वचा ड्राई होने लगे। खासतौर पर पैरों की एड़ियां Heels अगर रूखेपन से फटने लगती हैं, तो ये काफी दिक्कत देती हैं। इनकी वजह से पैदल चलने में भी दिक्कत आती है।
बहुत से लोगों को तो ये समझ ही नहीं आता कि, आखिर गर्मी के मौसम में उनकी एड़ियां क्यों फट रही हैं। फटी एड़ियां न सिर्फ परेशान करती हैं, बल्कि साथ में इसकी वजह से कई बार लुक खराब दिखती है। ऐसे में गर्मी के इस मौसम में भी आपको अपनी एड़ियों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप भी फटी एड़ियों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको गर्मी में फटी एड़ियां सही करने का तरीका बताएंगे।
नारियल का तेल करें इस्तेमाल
सर्दी के मौसम की तरह आप गर्मी के इस मौसम में भी फटी एड़ियों को राहत देने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस नारियल के तेल को रात में एड़ियों में लगाकर सोना है।
पैरों को दिलाए राहत
- गर्मी के मौसम में फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए आप पैरों को समय-समय पर स्क्रब जरूर करें।
- स्क्रब की वजह से पैरों की डेड स्किन निकल जाएगी।
- इससे एड़ियां फटेंगी नहीं।
नींबू का रस करें इस्तेमाल
- पानी में नींबू का रस मिलाकर इसमें अपने पैरों को डुबो कर रखें।
- ऐसा करने से आपके पैरों की फटी एड़ियों को राहत मिलेगी।
- इस नुस्खे को अपनाने के बाद एडियां जल्दी मुलायम और चिकनी होगी।
शहद है लाभकारी
- शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं।
- ऐसे में आप फटी एड़ियों में शहद लगा सकते हैं।
- इससे आपकी एड़ियों को राहत मिलेगी।
सेंधा नमक करें इस्तेमाल
- इसके इस्तेमाल के लिए पानी में सेंधा नमक डालें।
- अब इसमें अपने पैरों को डुबो कर रखें।
- कुछ देर के बाद अपने पैरों को साफ पानी से धोकर सुखा लें।
- इसका असर आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा।
Read Also: कम समय में करें घर की सफाई, बेडरूम को दें नया लुक
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




