Site icon Punjab Media

आपकी गलतियों से ही होता है फोन ओवरहीट, हो सकता है बड़ा हादसा

Phone Overheat
Punjab Media

जून महीने की शुरूआत से ही गर्मी प्रचंड रूप धारण कर चुकी है, जिससे इन्सान का जीवन व्यक्तीत करना थोड़ा मुश्किल हो गया है, जहां गर्मी के मारे इंसान की हालत खराब हो रही हैं वहीं आपके घर में आमतौर पर प्रयोग में आने वाली इलेक्ट्रोनिक्स आईटमस जैसे पंखा, कूलर, एसी खास तौर पर आपको फोन (Phone Overheats) जिसके बिना जिंदगी आधी अधूरी लगती है, भीषण गर्मी के कारण गर्म हो जाते हैं। जिसकी वजह से आॅवरहीट या आग लगने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में आपके लिए बेहद जरुरी हो जाता है कि आप अपने इन उपयोग में आने वाली चीजों की अच्छे से देखभाल करें। गर्मी में आपने यह तो आम ही सुना होगा कि भीषण गर्मी के कारण एसी ब्लास्ट हो गया या फोन ब्लास्ट हो गया, ऐसे में आपकी लिए यह देखना जरूरी है कि इन इलेक्ट्रॉनिक आईट्मस का ध्यान या सेफ कैसे रखा जाए।

अगर इलेक्ट्रॉनिक्स आईटम में हम बात मोबाइल फोन की करें तो यह हमारे जीवन का वह खास हिस्सा बन चुका है कि इसके बिना एक मिनट भी गुजारना मुश्किल हो जाता है और जिसके ज्यादा इस्तेमाल व भीषण गर्मी के कारण आॅवरहीट होने की समस्या आम बनी हुई है। क्या आप जानते हैं कि हमारी कुछ गलतियों के कारण भी फोन आॅवरहीट हो सकता है, अगर नहीं तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ नुस्के बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने फोन को सेफ रख सकते हैं।

फोन की ब्राइटनेस को रखें कम

आमतौर पर देखा जा सकता है कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अपने मोबाईल फोन की ब्राइटनेस को हमेशा ज्यादा रखते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते है कि मोबाइल फोन की तेज ब्राइटनेस आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आज कल नए फोन में हाईलेवल की ब्राइटनेस का आॅप्शन आता है, लेकिन इनमें से कुछ फोन ऐसे भी हैं जो 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करते है।

हाई लेवल की ब्राइटनेस आपके फोन के टेम्प्रेचर को बेहद तेजी से बढ़ाती है, जिससे आपका फोन आॅवरहीट हो सकता है, और गर्मी की वजह से आपके फोन में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आप अपने फोन में हमेशा आॅटोमेटिक ब्राइटनेस को आॅन रखकर फोन को गर्म होने से बचा सकते हैं।

ज्यादा देर तक ना करें फोन का इस्तेमाल

गर्मी में फोन का ज्यादा देर तक फोन का इस्तेमाल करने से फोन का आॅवरहीट होना आम है, इसलिए जरूरत होने पर ही फोन का इस्तेमाल करें। फोन में अगर आप कोई कॉल कर रहें है तो ज्यादा लंबी कॉल मत करें, इससे आपके फेस को भी नुकसान पहुंच सकता है। फोन के ज्यादा इस्तेमाल से आपकी आंखो पर भी बुरा असर पड़ता है।

दिनभर आप अपने आॅफिस का काम या घर का काम करने के बाद सोने के समय अगर आप फोन इस्तेमाल करने का सोचते हैं तो यह आपके लिए काफी नुक्सानदेह साबित हो सकता है और फोन की ब्राइटनेस आंखों को रिलैक्स नहीं होने देती है। इसकी वजह से आंखें ड्राई होने लगती हैं और उसकी रोशनी भी कम होने लगती है।

ज्यादा समय फोन में गेम खेलना सही नहीं

आजकल गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं जिसकी वजह से बच्चे अपना ज्यादा समय फोन पर ही बिताते हैं, जैसे गेम खेलना, वीडियो देखना आदि। ऐसे में फोन का हीट होना आम बात है। ज्यादातर तब जब आप अंदर रूम में या बाहर गर्मी में फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको गर्मी वाली जगह पर फोन के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। ताकि आपका फोन गर्म ना हो और आप कोई भी हादसे का शिकार होने से बच जाएं। आप फोन का इस्तेमाल वेंटिलेशन वाले कमरे में कर सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version