Site icon Punjab Media

बरसाती मौसम में आप भी हो सकते हैं कई बीमारियों के शिकार, ऐसे करें अपना बचाव

Rainy Season
Punjab Media

बारिश के मौसम Rainy Season को मस्ती का मौसम माना जाता है क्योंकि बारिश ना केवल गर्मी से राहत दिलाती है बल्कि बारिश के मौसम में खाने वाली चीजों के स्वाद को भी दौगुणा करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बारिश गर्मी से राहत के साथ अनेक बीमारियां भी अपने साथ लाती है।

बारिश के आने के बाद गर्मी के मौसम से जहां राहत मिलती है, उतनी ही उमस भी बढ़ जाती है जिससे वातावरण में वायरस, बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं जो भयंकर बीमारियों का कारण बनते हैं। माहिरों की मानें तो वे हमें बारिश के मौसम के दौरान अपने खान-पान में सावधानियों बरतने की सलाह देते हैं।

क्योंकि यह ही एक तरीका है जिससे वायरस, बैक्टीरिया जैसी भयंकर बीमरियों से बचा जा सकता है। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि हमें बारिश के मौसम में अपने खान-पान क्या बदलाव करना चाहिए।

बारिश के मौसम में मेटाबॉलिज्म हो जाता है स्लो | Rainy Season

महिरों की मानें तो उनका कहना है कि बारिश के मौसम के चलते शरीर का मेटाबॉलिज्म काफी धीरे काम करने लगता है, जिसका सीधा असर हमारे इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। ऐसे में वायरल, बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन के फैलने का खतरा बढ़ जाता है और हम सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार के चपेट में आ जाते हैं। इसलिए हमें बारिश के मौसम के दौरान अपने खान-पान में सावधानियां बरतने की जरूरत होती है।

क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए | Rainy Season

स्ट्रीट फूड के सेवन से बचें | Rainy Season

बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड का इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में किया जाता है, लेकिन हमें इसके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपके पेट में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है बारिश की वजह से आस-पास पानी भर जाता है जिससे मच्छर पैदा होते हैं और वह मच्छर स्ट्रीट फूड के उपर पनपते रहते हैं इसलिए हमें स्ट्रीट फूड के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। साथ स्ट्रीट फूड के सेवन से मलेरिया, हैजा और पीलिया की बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है। जो जानलेवा साबित हो सकता है।

बारिश के मौसम में इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल | Rainy Season

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version