Site icon Punjab Media

India vs Pakistan | Women’s T20 World Cup 2024: भारत ने दर्ज की विश्व कप की पहली जीत, पाकिस्तान को 6 विकेट से पीटा

Women's T20 World Cup 2024
Punjab Media

दुबई (यूएई)। प्लेयर आॅफ द् मैच बनी मध्यम तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी (19 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन तथा शेफाली वर्मा (32) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (29 रिटायर्ड हर्ट) की उपयोगी पारियों से भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को छह विकेट से पीटकर अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 18.5 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाकर अपनी सेमीफाइनल उम्मीदों को कायम रखा।

भारत को पहली जीत तो मिली है इस टूर्नामेंट में लेकिन क्या भारतीय टीम और तेजी के साथ लक्ष्य का पीछा कर सकती थी, क्योंकि भारतीय टीम का नेट रन रेट नेगेटिव है और उसके अगले दो मैच श्रीलंका और आॅस्ट्रेलिया से है। अगर भारत ने यह लक्ष्य 11.2 ओवर तक हासिल कर लिया होता तब भारत का नेट रन रेट सकारात्मक हो सकता था। यह मैच, जो एक नई पिच पर खेला गया, दुबई में खेले जाने वाला 100वां टी20 मैच था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version