Site icon Punjab Media

आखिर क्यों ब्लास्ट होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है वजह

Phone Battery Blast
Punjab Media

गर्मियों के मौसम हर प्रकार के इलेक्ट्रोनिक उपकरणों में ओवरहीटिंग की समस्या होना आम बात है। इन उपकरणों में मोबाईल फोन एक ऐसा उपकरण है जिसके बिना हमारी जिंदगी आधी अधूरी है। क्योंकि फोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण है और यह गर्मी के कारण जल्दी ओवरहीट भी हो जाता है। Phone Battery Blast

गर्मी के मौसम में फोन की बैटरी में ब्लास्ट ऐसे कई मामले सामने आये हैं, जिससे लोगों की चिंता बढती हुई नजर आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैटरी के ब्लास्ट होने के पीछे क्या वजह होती है। आप ऐसी कोन सी गलती कर रहे हैं जिससे फोन की बैटरी में आग तक लग जाती है। अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन सभी के बारे में जानकरी देंगे और साथ यह भी बताएंगे कि इन समस्यों से कैसे निपटा जा सकता है।

क्यों ब्लास्ट होती है फोन की बैटरी | Phone Battery Blast

फोन की बैटरी के ब्लास्ट के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ज्यादा गर्मी के बढ़ जाने से भी फोन की बैटरी में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही गर्मी में फोन के ज्यादा इस्तेमाल से फोन की बैटरी ओवरहीट हो जाती है, जिससे बैटरी के ब्लास्ट होने का कारण बनती है। कुछ लोग फोन को गर्म जगह पर रखते हैं और कुछ लोग फोन को लंबे समय तक चार्जिंग पर लगा कर रखते हैं, जिससे आपके फोन की बैटरी में विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है। फोन को जरूरत से ज्यादा समय तक चार्ज में लगा के रहने से बैटरी ओवरचार्ज हो सकती है। इससे बैटरी का केमिकल कंपोसिशन बिगड़ सकता है, जिससे आपके फोन की बैटरी ब्लास्ट हो सकती है।

बैटरी को विस्फोट होने से कैसे बचाएं | Phone Battery Blast

फिजिकल डैमेज भी है खतरा | Phone Battery Blast

अगर आपका फोन गिर गया है या आपके फोन पर किसी भी तरीके का दबाव पड़ा है तो इससे आपके फोन के बैटरी के अंदर मौजूद केमिकल रिएक्ट कर सकते हैं, जो कि ब्लास्ट का कारण बनते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप फोन को चार्जिंग के समय में इस्तेमाल करते हैं तो आपका फोन व बैटरी दोनों ही गर्म हो जाते हैं। दोनों का एक साथ गर्म होना भी ब्लास्ट का कारण बनता है।
इसलिए हमेशा से यही सलाह दी जाती है कि आप फोन को चार्जिंग के समय इस्तेमाल ना करें।

नकली चार्जर के उपयोग से बचें | Phone Battery Blast

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version