Site icon Punjab Media

Sukhna Lake का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश हुई तो खुल सकते हैं फ्लड गेट

Water level of Sukhna Lake rises floodgates may be opened if heavy rain occurs

Water level of Sukhna Lake rises floodgates may be opened if heavy rain occurs

Punjab Media

चंडीगढ़, 12 जुलाई (Punjab Media Team)। पिछले 24 घंटों में हुई तेज बारिश के बाद चंडीगढ़ की Sukhna Lake का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि यदि आने वाले 24 घंटों के दौरान कैचमेंट एरिया में फिर से भारी बारिश होती है तो झील का अतिरिक्त पानी निकालने के लिए फ्लड गेट खोलने पड़ सकते हैं।

प्रशासन के अनुसार फिलहाल सुखना लेक का जलस्तर 1157 फीट तक पहुंच चुका है। पहाड़ी क्षेत्रों और कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण झील में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। हालात पर नजर रखने के लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं।

Sukhna Lake : लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

प्रशासन ने झील के आसपास घूमने आने वाले लोगों और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि भारी बारिश के दौरान सुखना लेक के किनारे, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

24 घंटे में 46.1 मिमी बारिश दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 46.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सामान्य से अधिक हुई मानसूनी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक 206.6 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से अधिक है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों से मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़े :- रवनीत बिट्टू की Satluj film मेकर्स को खुली चुनौती


Punjab Media
Exit mobile version