बोलीं : हाईकमान तय करेगा जिम्मेदारी
हिसार। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमार सैलजा ने कहा है कि उनकी लोकसभा चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। वे अब विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहती हैं। वे मंगलवार को हिसार में अपने आवास पर पहुंची थी। सैलजा ने अपने पिता स्व. दलबीर सिंह को जयंती पर याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान आप नेता मनोज राठी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। सैलजा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह बात सही है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बड़े नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी में है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक लगातार चल रही है। हाई कमान तय करेगा, किस-किस को चुनाव लड़वाना है, लेकिन फिर भी उसकी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की ही है।
Read Also:
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

