Site icon Punjab Media

Vigilance Bureau ने वन रक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

punjab Vigilance arrest Forest Guard
Punjab Media

चंडीगढ़, 1 सितंबर, 2025:
पंजाब Vigilance Bureau (VB) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के तहत सोमवार को पटियाला के वन रेंज कार्यालय के अतिरिक्त ब्लॉक प्रभारी, वन रक्षक अमनदीप सिंह को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आज यहाँ इसकी जानकारी देते हुए, राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से देवीगढ़ रोड, पटियाला में एक नर्सिंग होम के लिए खरीदी गई ज़मीन से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के एवज में रिश्वत की माँग की गई थी।


शिकायतकर्ता ने Vigilance Bureau को बताया कि पटियाला के वन रेंज अधिकारी स्वर्ण सिंह और उक्त अमनदीप सिंह ने मिलकर रिश्वत की माँग की थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अमनदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपी से रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद कर ली गई। इस संबंध में, विजीलैंस ब्यूरो के पटियाला रेंज थाने में उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय दंड संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य सह-आरोपी स्वर्ण सिंह, वन रेंज अधिकारी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जाँच जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version