Site icon Punjab Media

इंडिया पोस्ट डोरस्टेप सेवा के माध्यम से अपडेट करें आधार कार्ड में मोबाइल नंबर

Aadhaar Card
Punjab Media

अब हम इंडिया पोस्ट के माध्यम से घर बैठे अपने Aadhaar Card में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। यदि आपको अपने आधार कार्ड में अपना नंबर अपडेट करवाना है और आपके पास इतना समय नहीं है कि आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकें तो आपकी इसी समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा एक सेवा की शुरुआत की गई है। अब आप घर बैठे पोस्ट ऑफिस के माध्यम से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं जिसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से आपको प्रदान करेंगे।

यदि आप अपने घर पर ही आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं तो अब यह संभव है। अब आप पोस्ट ऑफिस के माध्यम से अपने आधार कार्ड में घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन रिक्वेस्ट करने के बाद पोस्ट ऑफिस से डाकिया आपके घर पर आकर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करता है।

इस सेवा का फायदा उठाने के लिए आपको भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड मोबाइल अपडेट के लिए रिक्वेस्ट करनी होगी। इसके बाद डाकिया आपके घर पर आकर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करेगा। इस सेवा का लाभ उठाकर बुजुर्ग या विकलांग अपने घर पर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं।

ऐसे करें मोबाइल नंबर चेंज

अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहिए। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट होने से हमें कई सारी सुविधाओं का लाभ होता है जैसे हम अपने आधार कार्ड में बायोमेट्रिक लॉक एवं अनलॉक कर सकते हैं जिससे हमारा आधार कार्ड सुरक्षित रहता है। इसके अलावा आवश्यकता होने पर हम अपने आधार कार्ड को कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है जहां डेमोग्राफिक अपडेट के माध्यम से आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट किया जाता है जिसके लिए आपको ₹50 का भुगतान करना होता है। अच्छी बात है कि UIDAI ने इंडिया पोस्ट के साथ मिलकर डूर स्टेप सर्विस चालू की है जिसके माध्यम से आप घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड से Mobile Number Link Status

अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो यह आप ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं।

Aadhar Card Mobile Number Update through India Post

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version