Site icon Punjab Media

गन हाउस चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 12 हथियार बरामद

weapons

weapons

Punjab Media

पांच राज्यों में छापेमारी के बाद पुलिस की 10 टीमों को मिली सफलता

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने गन हाऊस चोरी मामले के दो आरोपियों को गिरफ़्तार करके इस मामले की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने उनसे 12 हथियारों सहित 21 कारतूस बरामद किए। पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ गोलू (19) निवासी उत्तर प्रदेश जिला उनाओ, जो इस समय पर अमृतसर के कोट हरनाम दास में रह रहा था और मनदीप कुमार उर्फ वाड़ा (20) निवासी गांव खापरखेड़ी, अमृतसर ग्रामीण के तौर पर हुई है। बरामद किए गए हथियारों में 9 डब्ल बैरल गन्नस, तीन पंप एक्शन (एसबीबीएल) गन्नस और एक किर्च (तेज हथियार) शामिल है।

जानकारी के अनुसार 21 और 22 फरवरी की रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अमृतसर स्थित रॉयल गन हाऊस से हथियारों सहित गोला-बारूद और कुछ नकदी चोरी की थी। यादव ने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट के सी.आई.ए. स्टाफ-1 और 2 की कम से कम 10 टीमें बनाई गई थी, जिन्होंने तकनीकी और वैज्ञानिक ढंग के साथ जांच की और पाँच राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में 1000 से किलोमीटर से अधिक पीछा करके मुलजिमों को गिरफ्तार किया।

सब्जी मंडी में छुपा दिए थे हथियार

जानकारी देते हुये सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डीसीपी सिटी डा. प्रग्या जैन और डीसीपी डिटैक्टिव हरप्रीत सिंह मंडेर के नेतृत्व में एडीसीपी सिटी- 2 प्रभजोत सिंह विर्क और एडीसीपी डिटैक्टिव नवजोत सिंह के अधीन पुलिस टीमों ने इस जटिल मामले की बारीकी के साथ जांच की और दोषी व्यक्तियों का पीछा किया, जो गिरफ़्तारी के डर से वारदात वाले दिन पंजाब से भाग गए और अमृतसर वापिस जाने से पहले चंडीगढ़, पानीपत, दिल्ली, आगरा, अयोध्या और हरियाणा/ उत्तर प्रदेश गये। उन्होंने बताया कि प्रांरभिक जांच से पता लगा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद मुलजिमों ने सब्जी मंडी वल्ला, रेलवे ट्रैक नजदीक गड्ढा खोद कर हथियार और गोला-बारूद सुरक्षित ढंग से छिपा दिया था।

सीपी ने बताया कि गिरफ़्तार किए मुलजिम अजीत कुमार उर्फ गोलू ने अक्तूबर 2023 में अपने साथियों के साथ मिल कर थाना बी डिविजन अमृतसर के क्षेत्र में से 4.2 किलो सोना चोरी किया था। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें


Punjab Media
Exit mobile version