Site icon Punjab Media

Punjab Government 26 अगस्त को बठिंडा में आयोजित करेगी NRI मिलनी

The Punjab Government will organize an NRI meet in Bathinda on August 26.
Punjab Media

चंडीगढ़, 23 अगस्त (Punjab Media Team)। Punjab Government द्वारा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं, शिकायतों और विभिन्न मुद्दों के प्रभावी एवं समय पर समाधान के लिए एन.आर.आई. मिलनियों का सिलसिला जारी रखते हुए 26 अगस्त, 2026 को बठिंडा में एन.आर.आई. मिलनियां आयोजित की जा रही है।

पंजाब के एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मिलनी के दौरान प्रवासी पंजाबी अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे तौर पर राज्य के वरिष्ठ नागरिक एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि Punjab Government का उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों को सामना कर रही समस्याओं की मौके पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के समन्वय से संभव समाधान सुनिश्चित करना है।

एन.आर.आई. मुलाकात का विवरण देते हुए एन.आर.आई. मंत्री ने बताया कि यह मिलनियां 26 अगस्त, दिन बुधवार को सुबह 11:00 बजे, होटल सेपल, जी.टी. रोड, निकट तिकोनी, बठिंडा में होगी। उन्होंने बताया कि इस एन.आर.आई. मिलनी में बठिंडा, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और मानसा जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी भारतीय शामिल हो सकेंगे।

प्रवासी पंजाबियों से सीधे संवाद, समस्याओं के समाधान को Punjab Government की प्राथमिकता

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारे के लिए पहले भी विशेष एन.आर.आई. मिलनियां आयोजित की गई हैं। इसी कड़ी के तहत एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और लुधियाना में दो एन.आर.आई. मिलनियां आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें कुल आठ जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों और मुद्दों की सुनवाई की गई।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि Punjab Government प्रवासी पंजाबियों को अपने परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा मानती है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे संवाद, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि विदेशों में बसने वाले पंजाबियों के पंजाब से संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ उनकी संपत्ति, पारिवारिक, प्रशासनिक, कानूनी और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने प्रवासी पंजाबियों से अपील की कि वे इस एन.आर.आई. मिलनी में शामिल होकर अपनी समस्याओं और मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के ध्यान में लाएं, ताकि उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई को तेज किया जा सके।

यह भी पढ़े :- पंजाब स्कूलों में ‘Yudh Nashean Virudh’ अभियान से नशामुक्ति जागरूकता बढ़ेगी


Punjab Media
Exit mobile version