Site icon Punjab Media

जनता दोबारा चुनेगी ‘आप’ सरकार : Baltej Pannu

The public will re-elect the AAP government says Baltej Pannu

The public will re-elect the AAP government says Baltej Pannu

Punjab Media

88 फीसदी नहरी पानी खेतों तक पहुंचाया और 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी : Baltej Pannu

चंडीगढ़, 7 नवंबर। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी Baltej Pannu ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़े या किसी पार्टी के साथ गठबंधन करके, इससे आम आदमी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। ‘आप’ अपने पांच साल के विकास कार्यों और जनहितैषी फैसलों के आधार पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Baltej Pannu ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की आम लोगों के साथ सीधी पहुंच और जवाबदेही का जिक्र करते हुए कहा कि 1947 में देश की आजादी के बाद पंजाब के इतिहास में भगवंत मान पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो सीधे आम जनता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले आम लोगों के लिए मुख्यमंत्री से सीधे मिलना लगभग असंभव होता था, लेकिन आज मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, सड़कों पर खड़े लोगों से रुककर मिलते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं। आज हर पंजाबी यह महसूस करता है कि मुख्यमंत्री उनके अपने हैं।

Baltej Pannu ने कहा कि पिछली सरकारें जो काम 70 सालों में नहीं कर सकीं, वे काम आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में करके दिखाए हैं। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 88 प्रतिशत नहरी पानी खेतों तक पहुंचाया गया है, लोगों को हर महीने 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है और 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने इन फैसलों को पंजाब के विकास और आम लोगों की भलाई के लिए बड़े कदम बताया।

भाजपा को किसानों के मुद्दे पर पंजाब की जनता के सवालों का जवाब देना होगा

भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव में अकेले लड़ने और गठबंधन करने को लेकर दिए जा रहे बयानों पर तंज कसते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व खुद असमंजस में है। एक तरफ भाजपा नेता 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात करते हैं, जबकि दूसरी तरफ गठबंधन की संभावनाओं पर भी बयान देते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे अकेले चुनाव लड़े या किसी के साथ गठबंधन करे, पंजाब के लोग उसकी नीतियों को स्वीकार नहीं करेंगे। पन्नू ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोग दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन के दौरान करीब 750 किसानों की शहादत को आज भी नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसानों के मुद्दे पर पंजाब की जनता के सवालों का जवाब देना होगा।

बलतेज पन्नू ने बीबीएमबी, चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां पंजाब के हितों के खिलाफ रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी इन मुद्दों को लेकर भाजपा से जवाब मांगेंगे और राज्य के अधिकारों से जुड़े मामलों को कभी नहीं भूलेंगे।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसकी पंजाब विरोधी नीतियों का जवाब देंगे और आम आदमी पार्टी को दोबारा सत्ता में लाएंगे।

यह भी पढ़े :- अमन अरोड़ा ने लॉन्च किया Punjab Investor Circle का दूसरा संस्करण


Punjab Media
Exit mobile version