Site icon Punjab Media

मान सरकार धान सीजन में किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई दे रही: सौंद

The Mann government is providing farmers with an uninterrupted 8-hour power supply during the paddy season.
Punjab Media

चंडीगढ़, 24 मई 2026: (Punjab Media Team)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आज बिजली मंत्री स.तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा आगामी धान बुवाई सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए व्यापक और आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। Paddy Season

बिजली मंत्री स.तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के लिए Paddy Season संबंधी जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। यह समय-सारणी 1 जून से गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में लागू होगी, जबकि 5 जून से फरीदकोट, बठिंडा, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों में लागू की जाएगी। इसके अतिरिक्त 9 जून से लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, कपूरथला, जालंधर और एसबीएस नगर जिलों में प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा, “राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और Paddy Season के दौरान किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।”

धान सीजन में किसानों को निर्बाध बिजली देने के लिए भगवंत मान सरकार ने कसी कमर: सौंद

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पीएसपीसीएल राज्य में कृषि हेतु जारी प्रत्येक मोटर कनेक्शन को प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक बिजली उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगा, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के धान की रोपाई सुचारू रूप से कर सकें।” Paddy Season

उन्होंने कहा, “पंजाब के मेहनती किसान देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण समय के दौरान उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

मंत्री ने आगे कहा, “बिजली वितरण प्रणाली की निरंतर निगरानी के लिए पूरे राज्य में पीएसपीसीएल के अधिकारियों और तकनीकी स्टाफ की समर्पित टीमें तैनात की गई हैं। फील्ड अधिकारियों को 24 घंटे उपलब्ध रहने तथा किसी भी प्रकार की खराबी, ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं और अन्य तकनीकी दोषों का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “धान रोपाई के दौरान किसानों की शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कंट्रोल रूम तथा शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है।”

Paddy Season से पहले बिजली ढांचा मजबूत कर किसानों को निर्बाध सप्लाई दे रही मान सरकार: सौंद

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा, “पीएसपीसीएल ने पहले ही ट्रांसमिशन लाइनों, ट्रांसफार्मरों तथा अन्य बिजली ढांचे के आवश्यक रखरखाव संबंधी कार्य पूरे कर लिए हैं ताकि मांग के इस सीजन के दौरान अनावश्यक बाधाओं से बचा जा सके।”

बिजली मंत्री ने आगे कहा, “पंजाब सरकार राज्य में बिजली ढांचे को और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा सभी क्षेत्रों, विशेषकर कृषि क्षेत्र को आवश्यक बिजली उपलब्ध करवाना भगवंत मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है।”

किसानों से बिजली का समझदारी से उपयोग करने और पीएसपीसीएल द्वारा जारी शेड्यूल का पालन करने की अपील करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया, “राज्य सरकार किसान भाईचारे के हितों की रक्षा और पूरे पंजाब में Paddy Season को सफल एवं सुचारू बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।”

यह भी पढ़े :- देश का गौरव बढ़ाने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को CM मान ने किया सम्मानित


Punjab Media
Exit mobile version