Site icon Punjab Media

सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार कर नए धार्मिक स्थल जोड़े

The government has expanded Mukh Mantri Tirath Yatra Yojna by adding new religious sites.

The government has expanded Mukh Mantri Tirath Yatra Yojna by adding new religious sites.

Punjab Media

होशियारपुर, 12 अगस्त(Punjab Media Team)। पंजाब सरकार ने Mukh Mantri Tirath Yatra Yojna का विस्तार करते हुए श्रद्धालुओं के लिए श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा शुरू की है। बुधवार को होशियारपुर से इन तीर्थ स्थलों के लिए 15 एसी स्लीपर बसों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों नेताओं ने बसों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।

Mukh Mantri Tirath Yatra Yojna के तहत 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के श्रद्धालु यात्रा कर सकते हैं। एक परिवार के अधिकतम दो सदस्य इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सरकार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए यात्रा, ठहरने और भोजन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। प्रत्येक बस में एक अटेंडेंट और यात्रा के दौरान विशेष टीमों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं का चिकित्सा बीमा भी कराया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त उपचार मिल सके।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीर्थ यात्रा लोगों के लिए बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि बसें आरामदायक और वातानुकूलित हैं तथा यात्रा से लेकर रहने और खाने तक का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 15 बसें हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और सालासर-श्री खाटू श्याम के लिए रवाना हुई हैं। आने वाले महीनों में पंजाब के करीब 1.5 लाख श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाने का लक्ष्य है।

Mukh Mantri Tirath Yatra Yojna के तहत अब श्रद्धालु खाटू श्याम, सालासर और वृंदावन जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि धार्मिक स्थल इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों से श्रद्धालुओं को लेकर कुल 15 बसें रवाना हुई हैं। इनमें 10 बसें हरिद्वार-ऋषिकेश, दो बसें मथुरा-वृंदावन और तीन बसें श्री खाटू श्याम-सालासर जाएंगी।

मान ने कहा कि योजना के पहले चरण में अब तक करीब चार लाख श्रद्धालु श्री अमृतसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब-नैना देवी के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक इस योजना पर 148 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और कुल 10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

यात्रा पूरी होने पर श्रद्धालुओं को प्रसाद और स्मृति स्वरूप पीतल का गिलास भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र, जाति या धर्म के लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- मान ने हवारा को 10 दिन की पैरोल देने के लिए राज्यपाल से की मुलाकात


Punjab Media
Exit mobile version