Site icon Punjab Media

समाना सड़क हादसा: डीसी और एसएसपी से तलब की रिपोर्ट

Suo Moto Notice
Punjab Media

चंडीगढ़, 8 मईः
पंजाब State Child Rights Commission द्वारा समाना में हुए सड़क हादसा मामले में डिप्टी कमिश्नर पटियाला और एस.एस.पी. से रिपोर्ट तलब की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग के चेयरमैन कंवरजीत सिंह ने बताया कि स्कूल की गाड़ी की टिप्पर से हुई भयानक टक्कर में ड्राइवर सहित 7 विद्यार्थियों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं, इस मामले से संबंधित आयोग द्वारा Suo Moto Notice लिया गया है। Suo Moto Notice

पंजाब राज्य बाल अधिकार रक्षा आयोग द्वारा डिप्टी कमिश्नर पटियाला को पत्र लिखकर कहा गया है कि हादसे के दौरान घायल हुए बच्चों का हर संभव इलाज किया जाए और रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर को सख्त हिदायत दी जाए कि सड़कों पर चल रहे ओवरलोड टिप्परों/वाहनों की सख्ती से जांच की जाए। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि संबंधित स्कूल और जिले के सभी स्कूलों के स्कूल वाहनों की जांच की जाए, यदि स्कूल वाहन निर्धारित शर्तें पूरी नहीं करते हैं तो स्कूल वाहन ड्राइवरों और स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पटियाला को हिदायत की गयी है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार टिप्पर के ड्राइवर के लाइसेंस, टिप्पर के पूर्ण दस्तावेज जैसे वैध आर.सी., फिटनेस के अलावा सरकार द्वारा जारी माइनिंग नीति की शर्तों के तहत सड़क के चलने, ओवरलोड आदि की गहराई से जांच करके टिप्पर मालिक के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए।

आयोग द्वारा डिप्टी कमिश्नर पटियाला और एस.एस.पी. पटियाला से इस संबंध में कार्रवाई की रिपोर्ट 11.05.2025 तक तलब की गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version