Site icon Punjab Media

विद्यार्थियों का सम्मान सबसे ऊपर, तुरंत कार्रवाई की गई: हरजोत बैंस

Education Minister Harjot Singh Bains told about Students Served Snacks In School

Education Minister Harjot Singh Bains told about Students Served Snacks In School

Punjab Media

चंडीगढ़, 4 मई
पंजाब के स्कूल शिक्षा Minister Harjot Singh Bains के निर्देशों पर तरनतारन जिले के Government Senior Secondary School, Goindwal Sahib के इंचार्ज को स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से वेटर का काम करवाने (Students Served Snacks In School) के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

स्कूलों में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाए रखने की अहमियत को उजागर करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस तरह का दुर्व्यवहार पूरी तरह से अनुचित है, जिसके चलते गुरप्रताप सिंह, पंजाबी लेक्चरर-कम-स्कूल इंचार्ज के खिलाफ ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही के लिए तत्काल कार्रवाई की गई है। निलंबन की अवधि के दौरान इस लेक्चरर का हैडक्वार्टर जिला शिक्षा कार्यालय (सीनियर सेकेंडरी), तरनतारन रहेगा। Students Served Snacks In School

शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि विद्यार्थियों की गरिमा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता और उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह के व्यवहार को किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स. हरजोत सिंह बैंस ने अन्य अध्यापकों को भी स्कूलों में उच्च मानकों और जिम्मेदारी बनाए रखने के लिये कहा। उन्होंने सरकारी स्कूलों में सम्मान और जवाबदेही की संस्कृति को प्रोत्साहित करने पर ज़ोर दिया ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version