कर्मचारी चयन आयोग ने अगस्त में होने वाली सीजीएल परीक्षा 2025 स्थगित कर दी है। यह परीक्षा अब सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। आयोग ने यह फैसला परीक्षा प्लेटफॉर्म की तकनीकी समीक्षा के कारण लिया है।
उम्मीदवार 14 से 31 अगस्त तक अपनी वन टाइम रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में बदलाव कर सकेंगे। चयन पोस्ट फेज-13 परीक्षा में तकनीकी दिक्कतों का सामना करने वाले करीब 55 हजार उम्मीदवारों का रिटेस्ट 29 अगस्त को होगा। इन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 26 अगस्त से जारी किए जाएंगे।

