Site icon Punjab Media

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों में लाएं तेजी

Speed ​​up rescue and relief operations in flood affected areas

Speed ​​up rescue and relief operations in flood affected areas

Punjab Media

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बाढ़ प्रभावित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाने के साथ-साथ बाढ़ के कारण डूबे हुए गांवों में फंसे परिवारों को सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकस्मिक दौरा किया, जिसके दौरान स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें बाढ़ के कारण खड़ी फसलों, मकानों, सार्वजनिक इमारतों और पशुधन को हुए नुकसान की जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी सरकार की ओर से लोगों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार पहले ही बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर चुकी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में लोगों को बाहर निकालने के लिए वचनबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और निकासी कार्य युद्धस्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों की निकासी के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने और उन्हें तुरंत राहत प्रदान करने के लिए अपने सभी संसाधन जुटाने के लिए कहा गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिलों के सभी विभागों को इस संकट की घड़ी में लोगों को अधिकतम राहत देने के लिए मिल-जुलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, दवाइयां और अन्य सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पशुपालन विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा और आवश्यक दवाइयां प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित जिलों को राहत के लिए पहले ही फंड जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर जिलों को और फंड भी आवंटित किए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए राज्य सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है क्योंकि सरकार लोगों को राहत प्रदान करने के लिए पूरे जोश से काम कर रही है।


Punjab Media
Exit mobile version