Site icon Punjab Media

संविधान दिवस पर Haryana Legislative Assembly का विशेष सत्र आयोजित

Special session of the Haryana Legislative Assembly held on Constitution Day

Special session of the Haryana Legislative Assembly held on Constitution Day

Punjab Media

चंडीगढ़ 26 नवंबर (Punjab Media Team)। संविधान दिवस के अवसर पर Haryana Legislative Assembly में 26 नवंबर को एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया। सत्र की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ गीत और शोक प्रस्तावों के साथ हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़े। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित कर दी गई।

सत्र से पहले विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संविधान की पुस्तक पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान संविधान निर्माताओं के योगदान को याद किया गया।

सत्र के दौरान संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा और संविधान निर्माताओं के योगदान पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दिनेश कुमार ने संविधान के निर्माण, उसके महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा संविधान निर्माण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

Haryana Legislative Assembly अध्यक्ष की विधायकों से अपील, विकास पर करें सार्थक चर्चा

विशेष सत्र में हरियाणा के 60 वर्षों के विकास सफर और प्रदेश को विकसित बनाने के लक्ष्य पर चर्चा का एजेंडा रखा गया। इसमें जनभागीदारी, संवैधानिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होना था। Haryana Legislative Assembly अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सभी विधायकों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सार्थक चर्चा में हिस्सा लेने की अपील की।

सत्र से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर सरकार के कामकाज और विकास योजनाओं को सदन में रखने की तैयारी की। वहीं, कांग्रेस ने बेरोजगारी, किसानों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछने की रणनीति बनाई। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी में थे।

यह भी पढ़े :- हरियाणा में कांग्रेस का ‘Save The Vote Save The Nation’ अभियान तेज


Punjab Media
Exit mobile version