Site icon Punjab Media

Scholarships for SC Students से संबंधित मामले लोकसभा में उठाऊंगा

Meet Hayer told about Scolarships for SC Students
Punjab Media

चंडीगढ़, 28 अप्रैल:
पंजाब राज्य के Scholarships for SC Students से संबंधित मामले लोकसभा में उठाऊंगा। यह बात आज यहां संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद Gurmeet Singh Meet Hayer ने आज यहां पंजाब राज्य के अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन स जसवीर सिंह गढ़ी के साथ मुलाकात के दौरान कही। Scholarships for SC Students

श्री मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

मुलाकात के दौरान एस.सी. कमीशन के चेयरमैन स जसवीर सिंह गढ़ी से बातचीत करते हुए श्री मीत हेयर ने कहा कि पिछली सरकारों की गलतियों के कारण राज्य के लाखों अनुसूचित जाति के छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने वाले छात्रों की संख्या 3 लाख से घटकर 60 हजार रह गई थी, जो कि मौजूदा सरकार के प्रयासों के कारण फिर से 2 लाख के करीब हो गई है।

स गढ़ी ने इस मौके पर श्री मीत हेयर को पंजाब राज्य के अनुसूचित जाति आयोग के कामकाज से अवगत कराया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version