Site icon Punjab Media

Safai Karmchari Bharti Update | राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में दहेज लेने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी, जानें पूरा मामला

Safai Karmchari Bharti Update
Punjab Media

आज तक आपने यह तो सुना होगा कि कभी-कभी लड़कों को दहेज लेने पर विवाह हेतु लड़कियां नहीं मिलती हैं। लेकिन अब आप यह भी जान लें की दहेज लेने पर राजस्थान सरकार नौकरी भी नहीं देगी। दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा जानकारी सूचित की गई है कि राजस्थान सरकार के द्वारा निकाली गई सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में दहेज लेने वाले उम्मीदवारों को नौकरी नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हाल ही में सफाई कर्मचारी की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दरअसल यह भर्ती बहुत दिनों से अटकी हुई थी, लेकिन मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सत्ता में आते ही भर्ती को क्लियर कर दिया है। इस भर्ती को स्वायत्त विभाग के द्वारा कराया जाएगा। परंतु भर्ती से संबंधित मुख्यमंत्री द्वारा एक ऐसी शर्त रखी गई है, जिसमें दहेज लेने वाले युवाओं को नौकरी हासिल नहीं होने वाली है।

जिसकी पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने भी अपने बयान देते हुए कहा कि इस भर्ती में दहेज लेने वाले उम्मीदवारों को नौकरी नहीं दी जाएगी। दरअसल इस अर्हता को सफाई कर्मचारी भर्ती की पात्रता लिस्ट में शामिल किया गया है।

सफाई कर्मचारी के पदों पर कैसे मिलेगी नौकरी

राजस्थान नौकरी के लिए दहेज से बनाएं दूरी

राजस्थान के युवाओं के लिए इस भर्ती के माध्यम से एक सबसे खास बात सामने आ रही है, कि आगामी भर्ती के माध्यम से नौकरी प्राप्त करने के लिए राजस्थान के युवा शादी विवाह के दहेज से दूर रहें। क्योंकि मुख्यमंत्री का यह ऐलान राजस्थान की सभी भर्तियों के लिए भी हो सकता है, इसलिए यदि नौकरी हासिल करनी है तो शादी विवाह के दहेज को मनाई करनी होगी। क्योंकि राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती दहेज लेने वालों के लिए एक प्रकार का रोडा है। जिससे वह भर्ती आने पर भी नौकरी हासिल करने के लिए पात्र नहीं हैं। ऐसे सभी उम्मीदवारों को अपात्र की श्रेणी में शामिल कर दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version