Site icon Punjab Media

रतन नवल टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन

Ratan Tata
Punjab Media

मुंबई। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन नवल टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे आयु संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। Ratan Tata टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी। बता दें कि रतन टाटा को 7 अक्टूबर को भी आईसीयू में भर्ती किए जाने की खबर थी।

हालांकि, उन्होंने ही इसका खंडन करते हुए कहा था कि वे ठीक हैं, रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित विभिन्न नेताओं ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन एन टाटा के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री सहित विभिन्न हस्तियों ने जताया शोक | Ratan Tata

पीएम मोदी ने ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया।

उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।’’ वीरवार सायं वर्ली के शमशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर राजनीतिक, उद्योग और फिल्मी जगत से जुड़ी मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version