Toppan Speciality Films Pvt Ltd निकट भविष्य में करेगी पंजाब में 300 से 400 करोड़ रुपये का निवेश
चंडीगढ़/एसएएस नगर, 13 मार्च: (Punjab Media Team)। Punjab Investment News : जापान की कंपनियों ने पंजाब को निवेश के लिए एक बेहतरीन गंतव्य बताते हुए राज्य में उद्योगों के लिए मौजूद अनुकूल माहौल की सराहना की। यह टिप्पणियां Progressive Punjab Investors’ Summit 2026 के दौरान Plaksha University में आयोजित ‘कंट्री सेशन’ में सामने आईं। उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि पंजाब का प्रगतिशील औद्योगिक दृष्टिकोण और उद्योग-अनुकूल नीतियां जापानी कंपनियों को राज्य में अपने निवेश का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।
इस मौके पर पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री तथा Aam Aadmi Party के प्रदेश अध्यक्ष Aman Arora ने कहा कि पंजाब उभरते क्षेत्रों में जापानी साझेदारों के साथ औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम, कृषि मशीनीकरण, स्मार्ट फार्मिंग तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर विशेष ध्यान दे रही है।
मंत्री ने कहा कि जापान लंबे समय से भारत का भरोसेमंद विकास साझेदार रहा है और वहां की कंपनियों ने इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और मोबिलिटी सेक्टर में आधुनिक औद्योगिक क्षमताओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
Punjab Investment News : लगातार सुधार और उच्च गुणवत्ता प्रबंधन
औद्योगिक संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए Aman Arora ने कहा कि पंजाब आज मजबूत मैन्युफैक्चरिंग बेस, कुशल कार्यबल और उत्तर भारत के प्रमुख बाजारों से रणनीतिक कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जिससे यह वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि मशीनरी, ऑटोमोटिव मटेरियल और इंडस्ट्रियल कोटिंग जैसे क्षेत्रों में जापानी कंपनियों की मौजूदगी भारत-जापान औद्योगिक सहयोग की सफलता को दर्शाती है।
सतत विकास पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार बायोमास उपयोग, नवीकरणीय ऊर्जा और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दे रही है। साथ ही जापानी मैन्युफैक्चरिंग सिद्धांतों—लगातार सुधार और उच्च गुणवत्ता प्रबंधन—के जरिए कौशल विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव Gurkirat Kirpal Singh ने बताया कि राज्य सरकार ने हाल ही में नई औद्योगिक नीति लागू की है, जिसमें 24 प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के विकास के लिए उद्योगपतियों की अगुवाई में विशेष समितियां बनाई गई हैं और उनकी 77 प्रतिशत से अधिक सिफारिशों को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
anmar Agricultural Machinery India Private Limited ने भी लिया भाग
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में Right to Business Act लागू किया गया है, जिसके तहत औद्योगिक प्रस्तावों को 5 से 18 दिनों में सिद्धांततः मंजूरी दी जाती है और 45 दिनों के भीतर ‘डीम्ड अप्रूवल’ का प्रावधान है।
कार्यक्रम में Yamazaki Fumio ने कहा कि भारत और जापान, दो बड़े लोकतांत्रिक देश होने के नाते, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं।
वहीं Toppan Speciality Films Pvt Ltd के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Amit Jain ने बताया कि कंपनी निकट भविष्य में पंजाब में 300 से 400 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने जापान स्थित उनके मुख्यालय का दौरा किया था।
Punjab Investment News : इसी तरह Yanmar Agricultural Machinery India Private Limited के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस Sumit Kaplish ने कहा कि कुशल कार्यबल, शिल्प कौशल की परंपरा और शांत औद्योगिक माहौल के कारण कंपनी का पंजाब से मजबूत जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि उद्योग-अनुकूल नीतियां, आकर्षक प्रोत्साहन, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति और बेहतर सड़क संपर्क ने कंपनी को राज्य में अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया है।
साथ ही Japan External Trade Organization के प्रतिनिधि Taku Hiroki ने कहा कि दोनों देश आर्थिक सुरक्षा और उन्नत तकनीकों के क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन्वेस्ट पंजाब समिट के जरिए राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों के कारण जापानी कंपनियों की निवेश रुचि और बढ़ेगी।
यह भी पढ़े :- Chief Minister Health Scheme से मैकेनिक का 90 हजार का इलाज मुफ्त

