Site icon Punjab Media

Big Breaking : पंजाब कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल

Punjab Cabinet
Punjab Media

चार मंत्रियों की छुट्टी, पांच नए मंत्री हो सकते हैं शामिल

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब कैबिनेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कल कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा कैबिनेट के चार मंत्रियों को बर्खास्त किया जा सकता है। इनमें चेतन सिंह जोरा माजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा, अनमोल गगन मान को उनके प्रदर्शन को देखते हुए कैबिनेट मंत्री पद से हटाया जाना तय हो सकता है।

जानकारी ये भी मिली है कि उनकी जगह पांच नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। जिसमें वरिंदर कुमार गोयल, डॉ. रवजोत कौर, तरण प्रीत सुंड, महेंद्र भगत, हरदीप सिंह मुंडिया का जिक्र किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की मंजूरी के बाद ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में फेरबदल किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जब मान सरकार की पहली कैबिनेट का गठन हुआ था, तब 10 मंत्री थे, जिनमें से डॉ. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार केदोष तहत उनकी छुट्टी कर दी गई थी। यहां बता दें कि यह बदलाव पांचवीं बार होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक 5 नए कैबिनेट मंत्रियों की सूची में एक महिला विधायक को भी जगह मिल सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version