चंडीगढ़, 20 मार्च, 2025:
Punjab Vigilance Bureau ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) के सब-डिवीजन कार्यालय में तैनात Junior Engineer (JE) जरनैल सिंह को 10,000 रुपये की Bribe लेते हुए red-handed Arrest किया है।
आज यहां यह खुलासा करते हुए विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला फरीदकोट के कोठे चहल सिंह के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उपरोक्त जेई ने उसके ट्यूबवेल कनेक्शन को बदलने और उसके परिचित के घर में घरेलू बिजली मीटर लगाने के बदले 20,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर उक्त जेई ने दो किश्तों में रिश्वत की रकम लेने पर सहमति जताई थी। PSPCL
प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की पुष्टि के बाद, फिरोजपुर रेंज की एक विजीलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में उक्त जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। जेई को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।
- War Against Drugs: पंजाब में 3000 से अधिक पंचायतों द्वारा नशों के खिलाफ प्रस्ताव पारित
- Ludhiana Civil Hospital आधुनिक सुविधाओं से युक्त लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

