भीषण गर्मी से जहां बारिश ने राहत दिलाई है वहीं बारिश की वजह से अनेकों बीमारियां भी पैदा हो गई हैं। जब बारिश होती है तब वह अपने साथ अनेक बीमारियां लेकर आती है। इन्हीं बीमारियों में से एक है डेंगू। Dengue एक तरीके की खतरनाक बीमारी है क्योंकि इससे इन्सान की जान तक चली जाती है।
बारिश होने की वजह से जगह जगह पानी इक्ट्ठा हो जाता है जिससे मच्छर पैदा होते हैं। जिसके कारण मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू बहुत ही तेजी से फैलता है। इसलिए इनसे बचना बेहद जरूरी है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप घर में रखी चीजों से ही मच्छरों को दूर भगा सकते हैं।
घर पर रखे कपूर का करें इस्तेमाल | Dengue
मानसून के मौसम में मच्छर बहुत जल्दी फैलता है। इससे बचने के लिए आपकी रसोई में रखे कपूर की मदद लेकर आप इन्हें दूर भगा सकते हैं। कपूर से आप नेचुरल लिक्विड स्पे्र या लोशन तैयार कर सकते हैं जिससे मच्छरों से बचा जा सकता है।
ऐेसे बनाएं स्पे्र | Dengue
- नेचुरल लिक्विड स्पे्र तैयार करने के लिए आप कपूर लें।
- अब इसे अच्छे से पीस लें।
- इसमें नीम का तेल मिलाएं।
- मिलाने के बाद आप इसे मच्छर भगाने की मशीन वाली बोतल में रिफिल करें।
- आपका स्पे्र तैयार है आप इसे हिट के जैसे इस्तेमाल में ला सकते हैं।
ऐसे तैयार करें लोशन | Dengue
- सबसे पहले नीम का तेल लें।
- इसमें नारियल के तेल के साथ लेमन ग्रास आॅयल मिला लें।
- इस मिश्रण को आप अपनी त्वचा पर अप्लाई करें।
- इससे स्किन पर साइड इफेक्ट भी कम होता है।
कॉइल आपकी सेहत के लिए होता खतरनाक | Dengue
मच्छरों को भगाने के लिए आमतौर पर लोग कॉइल का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होती है। खासकर के छोटे बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक होता है। आप नेचुरल तरीके से भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।
इसके लिए आपको 4-5 तेजपत्ता, लौंग और एक चम्मच सरसों का तेल, थोड़ा सा कपूर लेना होता है। अब इसे मिट्टी के कटोरे में मिलाकर जला दें। इसके धुएं को पूरे घर में फैला दें। इससे आपको मच्छरों को भगाने में मदद मिलेगी।
नोट:- हमारे द्वारा दी गई जानकारी मीडियो रिपोर्ट्स पर आधारित है, अगर आप किसी प्रकार के रोग से ग्रस्त हैं तो पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

