Site icon Punjab Media

पंजाब में ‘Drug Money’ से बड़ी संपत्तियां नहीं बनने देगी सरकार

Punjab government will not allow the creation of large properties from drug money, Says Harpal Cheema

Punjab government will not allow the creation of large properties from drug money, Says Harpal Cheema

Punjab Media

पंजाब पुलिस अब तक कर चुकी है 17 करोड़ रुपये की Drug Money बरामद

चंडीगढ़, 9 मार्च (Punjab Media Team)। पंजाब सरकार किसी भी हालत में पंजाब में Drug Money से बड़ी संपत्तियां नहीं बनने देगी और इसके लिए बड़े स्तर पर कदम सरकार की तरफ से उठाए जा रहे है। नशा तस्करी के खिलाफ की गई व्यापक और सख्त कार्रवाई की जानकारी विधान सभा में देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा बताया कि पिछले एक साल से सरकार ने नशे के विरुद्ध युद्ध ही छेड़ रखा है। पायल के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा द्वारा उठाए गए एक प्रश्न के उत्तर में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पिछले एक वर्ष से चल रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया।

वित्त मंत्री ने बताया कि 1 मार्च 2025 से 28 फरवरी 2026 तक ‘आप’ सरकार ने सख्त कानून लागू करने, सामुदायिक भागीदारी और रोकथाम संबंधी गतिविधियों के माध्यम से नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। इस अवधि के दौरान पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 36,178 एफआईआर दर्ज कीं और 47,902 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आप सरकार द्वारा नशों की पूरी सप्लाई चेन तोड़ने के प्रयासों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि कुल 3,173 ड्रग सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ-साथ 429 बड़े तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने इस अवधि में 2,276 किलोग्राम हेरोइन, 29 टन भुक्की, 686 किलोग्राम अफीम और 786 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा 68 किलोग्राम चरस, 4 किलोग्राम कोकीन, 36 किलोग्राम आईसीई और 49 लाख से अधिक नशीली गोलियां व कैप्सूल भी जब्त किए गए हैं।

पंजाब पुलिस ने बरामद किए 285 ड्रोन

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब पुलिस ने 285 ड्रोन भी बरामद किए हैं, जिनके माध्यम से तस्करी की जा रही 338 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। इस कार्रवाई से सीमा पार से होने वाली नशों की सप्लाई के एक बड़े स्रोत पर प्रभावी रोक लगी है।

ड्रग नेटवर्क के खिलाफ वित्तीय कार्रवाई के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने इन कार्टेल की आर्थिक जड़ों पर भी प्रहार किया है। पंजाब पुलिस ने अब तक 17 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा 65 बड़े ड्रग ऑपरेटरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में सक्रिय अवैध हवाला नेटवर्क को भी प्रभावी रूप से ध्वस्त किया गया है।

6,822 मामलों में से 6,083 मामलों में दोषियों को हो चुकी है सजा

उन्होंने बताया कि लंबे समय तक प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों को सख्त सजा दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। सुनवाई किए गए 6,822 मामलों में से 6,083 मामलों में दोषियों को सजा हुई है, जिससे राज्य में सजा दर 89 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह दर पूरे देश में सबसे अधिक मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता डिजिटल साक्ष्यों के संग्रह और मजबूत वित्तीय ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से संभव हुई है।

इसके अलावा पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 47 घोषित अपराधियों, 636 भगोड़ों, 83 जमानत पर और 8 पैरोल पर बाहर आए अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

Drug Money से तैयार हुयी 323 संपत्तियों को किया गया ध्वस्त

वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नशे से अर्जित धन के जरिए राज्य में बड़ी-बड़ी संपत्तियां खड़ी करने की अनुमति नहीं देगी। इस दिशा में सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक नशा तस्करों से जुड़ी 323 अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके साथ ही 569 नशा तस्करों से संबंधित 241 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को भी जब्त कर लिया गया है।

नशों के खात्मे के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम केवल पुलिस की कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब के परिवारों को नशे के खतरे से बचाने और राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

यह भी पढ़े :- महिलाओं को मिलेंगे 1000, 13 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू – भगवंत मान


Punjab Media
Exit mobile version