Site icon Punjab Media

पुलिस ने की रेड, लाखों के पटाखे बरामद

Raid
Punjab Media

चंडीगढ़। मंडी कालांवाली में पुलिस ने पुरानी बर्फ वाली फैक्ट्री पर रेड करके लाखों रुपए के पटाखे बरामद किए। पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण करने वाले आरोपी को धर दबोचा व उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना के मुताबिक पुलिस को बीते बुधवार रात को सूचना मिली कि विशाल अरोड़ा निवासी मंडी कालांवाली ने पुरानी बर्फ वाली फैक्ट्री में अवैध रूप से काफी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री में रेड की तो वहां से काफी मात्रा में पटाखे मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम विशाल अरोड़ा बताया।

बिना लाइसेंस ही बेच रहा था पटाखे

पुलिस ने विशाल से पटाखे बेचने का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सारे पटाखों को जब्त करके आरोपी विशाल अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी विशाल के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि सरकार ने बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर रोक लगाई हुई है। जो भी शख्स अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करेगा, उसके खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version