
वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की तरफ से अभी हाल ही में 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024-25 को पेश किया गया था। अपने इस बजट में सरकार ने युवाओं को रोजगार देने पर अधिक फोकस किया है। मुख्यमंत्री ने देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए बजट में एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम PM Yuva Internship Yojana है।
पीएम युवा इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इस योजना में युवाओं को इंटर्नशिप के साथ-साथ मासिक भत्ता भी सरकार के द्वारा दिया जाएगा। आगे इस लेख में हम आपको पीएम युवा इंटर्नशिप योजना क्या है? इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
पीएम युवा इंटर्नशिप योजना के पहले चरण की अवधि 2 साल तक होगी। जबकि दूसरे चरण की अवधि 3 साल तक रहेगी, इस योजना के अंतर्गत कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग के साथ-साथ खर्च भी देंगे और इंटर्नशिप की लागत का लगभग 10% हिस्सा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फंड से खर्च करने का निर्णय लिया गया है।
पात्रता | PM Yuva Internship Yojana
आवेदन करने वाला युवा भारत का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदन करने वाला बेरोजगार युवा 21 वर्ष से लेकर 24 वर्ष के बीच होना चाहिए। आवेदन करने वाला युवा किसी भी उच्च शिक्षा संस्थान से शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहा होना चाहिए। आवेदन करने वाला लड़का या लड़की कोई भी हो सकता है।
PM Yuva Internship Yojana Required Documents
आवेदक का आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, इमेल आईडी
PM Yuva Internship Yojana 2024 Registration
यदि आप पीएम युवा इंटर्नशिप योजना का लाभ लेने का सोच रहे हैं, तो आपको भारत की टॉप 500 कंपनियां जिनको सरकार ने इंटर्नशिप के लिए चुना है, उनके माध्यम से इंटर्नशिप कराई जाएगी। आप अपनी इच्छा अनुसार कंपनी चुन सकते हैं। इस योजना के तहत उन युवाओं को लाभ दिया जायेगा जिन्होंने फुल टाइम कोर्स किया होगा।
अगर आप पीएम युवा इंटर्नशिप योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू की जाएगी तब तक आप थोड़ा इंतजार करें। सभी इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 12 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर 2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




