Site icon Punjab Media

300 यूनिट फ्री बिजली वाली ‘PM Surya Ghar’ योजना का लाभ उठाएं

PM Surya Ghar

300 यूनिट फ्री बिजली वाली ‘PM Surya Ghar’ योजना का लाभ उठाएं

Punjab Media

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों को एक नई सौगात देते हुए हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने वाली योजना PM Surya Ghar मुफ्त बिजली योजना’ को लांच किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट ने भी इस योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम PM Surya Ghar मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं। 75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है। ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत देश के 1 करोड़ लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दिए जाने का प्राविधान है। इस योजना पर 75,000 रुपये करोड़ से अधिक खर्च किया जाएगा।

रूफ टॉप सोलर सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा:

रूफ टॉप सोलर सिस्टम को देश में बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने पहले ही पीएम सूर्योदय जैसी योजना की घोषणा कर चुकी है। रूफ टॉप सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को भी अपने अधिकार क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना को लांच करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल और लोगों के लिए रोजगार सृजन होगा।

जरुरी डॉक्यूमेंट | PM Surya Ghar

  • ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट की आवश्यकता हो सकती है।
  • अधिक जानकारी के लिए योजना की आॅफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
  • आवेदक का आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, बिजली का बिल, आवेदक का आय प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड।

कितनी मिलेगी सब्सिडी

  • हर परिवार के लिए दो किलोवॉट तक के रूफटॉप सोलर प्लांट पर बेंचमार्क कॉस्ट की 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।
  • इसके बाद अगले एक किलोवॉट पर 40 प्रतिशत और सब्सिडी मिलेगी।
  • वर्तमान बेंचमार्क प्राइसेज पर 3 किलोवॉट के प्लांट पर एक लाख 45 हजार रुपये की लागत आएगी।

एक किलोवॉट के लिए 30 हजार रुपये और 2 किलोवॉट के सिस्टम्स के लिए 60 हजार रुपये और 3 किलोवॉट या इससे अधिक सिस्टम्स के लिए 78 हजार रुपये सब्सिडी बनती है।

कौन ले सकता है लाभ

  • पहला: आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • दूसरा: सोलर पैनल गलाने के लिए छत वाला घर होना चाहिए। 
  • तीसरा: परिवार के पास वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए।
  • चौथा: परिवार ने सोलर पैनलों के लिए किसी अन्य सब्सिडी का लाभ नहीं लिया हो।

PM Surya Ghar योजना के लिए कैसे करें आवेदन:

  • केंद्र सरकार की आॅफिसियल वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर विजिट करें और रजिस्टर करें।
  • अपना राज्य चुनें अपनी बिजली वितरण कंपनी का चयन करें, इसके बाद अपना बिजली उपभोक्ता नंबर भरें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
  • अपने उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
  • फॉर्म के अनुसार रूफटॉप सोलर के लिए अपना आवेदन करें।
  • अपने डिस्कॉम में किसी भी पंजीकृत विक्रेता से प्लांट लगवाएं
  • एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर, प्लांट का विवरण जमा करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें।
  • नेट मीटर की स्थापना और डिस्कॉम द्वारा निरीक्षण के बाद पोर्टल से कमीशनिंग प्रमाणपत्र जारी किया जायेगा।
  • एक बार जब आपको कमीशनिंग रिपोर्ट मिल जाएगी। पोर्टल के माध्यम से बैंक खाते का विवरण और एक रद्द चेक जमा करें। इसके बाद आपको 30 दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में आपकी सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version